9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AUS vs RSA: बारिश खराब करेगी दूसरे सेमी-फाइनल का मज़ा, जानें कोलकाता के मौसम और पिच का हाल

AUS vs RSA: वर्ल्ड कप 2023 के लीग स्टेज में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह रौंदा था। ऐसे में कंगारुओं की नजरें उस हार का हिसाब चुकता करने पर होगी।

2 min read
Google source verification
aus_vs_rsa.png

South Africa vs Australia, Semi-Final, World cup 2023 pitch and weather Report: वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमी-फ़ाइनल मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। कोलकाता के इडेन गार्डेंस में खेले जाने वाले इस मुक़ाबले में जो भी टीम जीतेगी वह 19 नवम्बर को भारत से फ़ाइनल खेलेगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम कई बार नॉकआउट में पहुंच कर वर्ल्ड कप से बाहर हुई है। जिसके चलते उनका नाम 'चोकर्स' पड़ गया। वहीं ऑस्ट्रेलिया सेमी-फ़ाइनल में आते ही बेहद खतरनाक हो जाती है। तो आइए इस अहम मुक़ाबले से पहले जानते हैं कोलकाता की पिच और मौसम का हाल -

कोलकाता के मौसम का हाल -
कोलकाता में इस समय मौसम शुष्क है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन भर बादल छाए रहेंगे और मैच के दौरान हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। कोलकाता में आज बारिश होने की 70% संभावना है। ऐसे में फैंस और खिलाड़ियों को आज निराशा भी हाथ लग सकती है, लेकिन अच्छी बात ये है कि सेमीफाइनल मैचों के लिए रिजर्व डे रखा गया है। कोलकाता में आज के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है।

इडेन गार्डेंस की पिच -
कोलकाता के इस ऐतिहासिक मैदान पर अभी तक कुल 35 वनडे मैच खेले गए हैं जिसमें 21 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए यहां टीमों को 13 बार जीत मिली है। ऐसे में आज के मुकाबले में जो टॉस टॉस जीतकर दोनों टीमों की नजरें पहले बैटिंग करने पर होगी। यहां के हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो 2014 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 404 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस मैच में रोहित शर्मा ने 264 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेल वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था। इस मैदान का लोएस्ट टोटल 83 रन का है जो कुछ दिनों पहले साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बनाया था। यहां की विकेट स्पिनर्स को ज्यादा सूट करती है, ऐसे में दोनों टीमों की नजरें प्लेइंग 11 में तगड़े स्पिनर्स शामिल करने पर होगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 -
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी।