
India Vs South Africa Pitch and weather report: दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुक़ाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जाएगा। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वह सीरीज अपने नाम कर लेगी। सीरीज का पहला मुक़ाबला भारत ने 8 विकेट से जीता था। वहीं दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी। दोनों की मुक़ाबले लो स्कोरिंग थे। ऐसे में इस तीसरे मैच में फैंस एक रोमांचक मुक़ाबले की उम्मीद करेंगे। तो आइए मैच से पहले जानते हैं पिच और मौसम का हाल -
बोलैंड पार्क की पिच -
बोलैंड पार्क पर अब तक 15 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस मैदाना में अबतक दो बार टक्कर हुई है। 2022 में खेले गए दोनों मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया था। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 31 रनों से रौंदा था। वहीं दूसरे मुक़ाबले में 7 विकेट से शिकस्त दी थी। दोनों ही मैच में केएल राहुल भारतीय टीम के कप्तान थे।
मैदान एक हाई स्कोरिंग ग्राउंड साबित होता रहा है जहां औसत रूप से 250 से ऊपर का स्कोर आसानी से बन जाना चाहिए। वहीं बड़े लक्ष्य हासिल करने में भी यहां कई बार टीमों को ज्यादा मुश्किल नहीं हुई है। गेंदबाजों में यहां की पिच पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती देखी गई है जबकि स्पिनर्स भी बीच के ओवरों में अहम विकेट निकाल सकते हैं और साथ ही काफी किफायती भी साबित होते नजर आ सकते हैं।
इस मैदान का सर्वाधिक स्कोर दक्षिण अफ्रीका के नाम दर्ज है, जब उन्होंने 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट पर 353 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था। वहीं सबसे छोटा स्कोर कनाडा के नाम दर्ज है जिनको 2003 वनडे विश्व कप में श्रीलंका ने 36 रन पर समेट दिया था। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1991-92 से वनडे सीरीज खेलना शुरू किया है, लेकिन सिर्फ एक बार 2018 में उसे इस देश की धरती पर सीरीज जीतने में सफलता मिली है।
मौसम का हाल -
पार्ल में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीगेड तक जा सकता है, जबकि अनुमान है कि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है। ये एक डे-नाइट मुकाबला है और भारतीय समय अनुसार शाम 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। आज यहां बारिश के कोई भी आसार नहीं हैं और पूरा दिन अच्छी धूप खिली रहेगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जॉर्जी, रासी वन डर डुसेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लिजाड विलियम्स, ब्यूरन हेंड्रिक्स।
भारत: केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।
Published on:
21 Dec 2023 02:34 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
