
Sunil gavaskar, South Africa vs India T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला डरबन के किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना था। लेकिन बारिश के चलते बिना गेंद फेंके ही यह मुक़ाबला रद्द हो गया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद अंपायर्स ने मैदान ज्यादा गीला होने की वजह से मैच को रद्द करने का फैसला किया। जिसके बाद महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड से नाराज़ हो गए।
दरअसल टॉस से पहले तेज बारिश आई। लेकिन कुछ देर बाद बारिश रुक गई। लेकिन आउटफील्ड इतना जायदा गीला हो गया था कि वहां मैच कराना संभव नहीं था। ऐसे में मैच नहीं हुआ। जिसके बाद नाराज़ होते हुए गावस्कर ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड को खरी खोटी सुना दी। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'मैदान को ढकने के लिए सही इंतजाम नहीं किया गया। अगर मैदान ढका रहता और बारिश रुक जाती, मैच कराना संभव होता, लेकिन मैदान को सही ढंग से नहीं ढाका गया। जिसके चलते आउटफील्ड गीला हो गया और मैच शुरू नहीं हो पाया।'
गावस्कर ने आगे कहा कि हर क्रिकेट बोर्ड को काफी पैसा मिलता है, अगर वो कहते हैं कि नहीं मिलता, तो वो झूठ बोल रहे हैं। भारतीय दिग्गज ने आगे कहा, 'उनके पास बीसीसीआई जितना पैसा नहीं होगा, ये बात मानता हूं। लेकिन हर बोर्ड के पास ग्राउंड को पूरा ढकने के लिए कवर्स खरीदने के पैसे जरूर होते हैं।'
Updated on:
11 Dec 2023 03:07 pm
Published on:
11 Dec 2023 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
