
नई दिल्ली। कोहली एंड कंपनी के साथ-साथ आज मिताली मंडली भी दक्षिण अफ्रीका से उसके घर में लोहा ले रही है। आईसीसी चैंपियनशिप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम से चल रहा है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 302 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। मैच में भारत की ओर से एक बल्लेबाज ने शतक जबकि दो बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाया। 303 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम को पहला झटका पांचवे ओवर में ही लगा। खबर लिखे जाने तक अफ्रीकी टीम 7 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 41 रन बना चुकी है।
मंधाना की बेहतरीन बल्लेबाजी-
मैच में टॉस जीत कर साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जिसे भारतीय बल्लेबाजों ने गलत साबित करते हुए विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। भारतीय सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी निभाई। भारत को पहला झटका 13वें ओवर में लगा। जब पुनम राउत 20 के स्कोर पर आउट हुई। हालांकि दूसरे छोड़ पर मंधाना की बेहतरीन बल्लेबाजी जारी रही। पुनम के आउट होने के बाद मंधाना ने कप्तान मिताली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी निभाई। कप्तान मिताली 24वें ओवर में 20 रन बनाकर आउट हुई। हालांकि इस बीच मंधाना ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
वेदा और हरमनप्रीत का अर्धशतक-
मिताली के बाद बल्लेबाजी करने आई हरमनप्रीत ने मंधाना का अच्छा साथ निभाया। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। इसी बीच मंधाना ने अपना शतक पूरा कर लिया। मंधाना 135 रन बना कर आउट हुई। इस पारी में मंधाना ने 129 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके और एक सिक्स लगाया। मंधाना के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आई वेदा कृष्णामुर्ति ने हरमनप्रीत के साथ मिल कर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया। इस बीच इन दोनों बल्लेबाजों ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया।
मंधाना ने कायम किया रिकॉर्ड -
इस मैच में शतक बनाने वाली मंधाना ने अपने नाम पर एक खास रिकॉर्ड भी कायम किया। मंधाना भारत की पहली महिला क्रिकेटर बनी, जो तीन अलग-अलग देशों में शतक बना चुकी हो। आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक बनाने से पहले मंधाना ने आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ भी शतक बनाया है। साथ ही मैच में भारत की ओर से एक शतकीय और अर्धशतकीय साझेदारी हुई।
झूलन ने पूरा किया 200 विकेट -
मैच में अभी तक अफ्रीकी टीम का एकमात्र विकेट गिरा है। लेकिन ये विकेट झूलन गोस्वामी से हासिल किया। इस एक विकेट के साथ ही झूलन ने एकदिवसीय क्रिकेट में 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड बना लिया। बता दें कि झूलन भारत की सबसे सफल गेंदबाज हैं।
Published on:
07 Feb 2018 06:10 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
