1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलकर देशभर को दीवाना बनाने वाले इस क्रिकेटर ने क्रिकेट को कहा अलविदा

दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी एल्बी मोर्कल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 9 Jan 2019, 9:35 PM IST

ALBIE MORKEL

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलकर देशभर को दीवाना बनाने वाले इस क्रिकेटर ने क्रिकेट को कहा अलविदा

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी एल्बी मोर्कल ने बुधवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, एल्बी ने एक बयान में अपने 20 साल के करियर पर विराम लगाने की घोषणा की। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए एक टेस्ट, 58 वनडे और 50 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले जिसमें क्रमश : 1, 50 और 26 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा 58, 782 और 572 रन भी बनाए।


शानदार रहा आईपीएल का करियर-
37 वर्षीय एल्बी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में 91 मैचों में 85 विकेट झटके और 974 रन बनाए। वह अपने घरेलू टीम टाइंटस के भी कप्तान रह चुके हैं जिनके मार्गदर्शन में टीम ने खिताबी हैट्रिक लगाई है। मोर्कल के नाम आईपीएल क्रिकेट में सबसे लम्बा सिक्स मारने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 2008 में प्रज्ञान ओझा की गेंद पर 125 मीटर का सिक्स मारा था। बता दें इस बार आईपीएल में उनपर किसी भी टीम ने दांव नहीं लगाया है।

एल्बी ने ट्वीट कर दी जानकारी-
एल्बी ने ट्विटर पर लिखा, "क्रिकेट के मैदान से यह मेरे लिए उस सफर के समापन करने का समय है जो क्या शानदार रहा! मेरी जिंदगी के पिछले 20 साल शानदार रहे और इस दौरान कई अच्छी और बुरी यादें मेरे साथ हैं लेकिन मुझे लंबा करियर मिला।"

दुनिया भर की T20 लीग्स में मचाया धमाल-
मोर्कल ने 1999-2000 सीजन में अपने घरेलू सीजन की शुरूआत की और फिर 2004 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा। उन्होंने अपने करियर में दक्षिण अफ्रीका और घरेलू टीम टाइटंस के अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स, डर्बीशर, डरहम, सोमेरसेट और सेंट लूसिया जुक्स जैसी टीमों के लिए मैच खेले।