24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SRH vs LSG: आउट होने के बाद नीतीश रेड्डी ने खोया आपा, पवेलियन जाते वक़्त की ये हरकत, Video वायरल

SRH vs LSG: युवा ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी आउट होने के बाद अपना आपा खो बैठे और पवेलियन लौटते समय गुस्से में हेलमेट को सीढ़ियों पर पटक दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 28 Mar 2025, 11:50 AM IST

Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का सातवां मुक़ाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लखनऊ ने हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया।

इस मैच में हैदराबाद की बल्लेबाजी संघर्ष करती हुई दिखी। इस दौरान युवा ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी आउट होने के बाद अपना आपा खो बैठे और पवेलियन लौटते समय गुस्से में हेलमेट को सीढ़ियों पर पटक दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, मैच के दौरान हैदराबाद के लिए नीतीश चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने हेनरिक क्लासेन के साथ चौथे विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की और फिर अनिकेत वर्मा के साथ 18 रन जोड़े। हालांकि, वह पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए।

नीतीश को रवि बिश्नोई ने क्लीन बोल्ड किया। वह 28 गेंदों में दो चौकों की मदद से 32 रन बना सके। अब तक उन्होंने दो मैच खेले हैं, लेकिन कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। राजस्थान के खिलाफ पहले मैच में, जब उनकी टीम ने 286 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, तब भी वह सिर्फ 30 रन बना सके थे। लखनऊ के खिलाफ 32 रन बनाने के बाद वह अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सके और ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ते हुए सीढ़ियों पर जोर से हेलमेट पटक दिया। हेलमेट दूर जाकर गिरा, जिससे वहां मौजूद गार्ड भी शोर सुनकर चौंक गए और पीछे मुड़कर देखने लगे।

मैच में शार्दुल ठाकुर (चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद निकोलस पूरन (70) और मिचेल मार्श (52) की अर्धशतकीय विस्फोटक पारियों की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 23 गेंदे शेष रहते पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की।