7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Srl vs SA: लगातार 11 मैचों में हार का कड़वा घूंट पीने के बाद श्रीलंका ने चखा जीत का स्वाद

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पांच वनडे मैचों की सीरीज के चौथे मैच में मेजबान श्रीलंका ने 3 रनों के अंतर से रोमांचक जीत हासिल की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 9 Aug 2018, 6:42 PM IST

sri lanka

Srl vs SA: लगातार 11 मैचों में हार का कड़वा घूंट पीने के बाद श्रीलंका ने चखा जीत का स्वाद

नई दिल्ली। टेस्ट में दक्षिण अफ्रीकी टीम को करारी शिकस्त देने वाली श्रीलंका की टीम वनडे सीरीज के चौथे मैच में आखिरकार जीत हासिल करने में कामयाब रही। पांच वनडे मैचों की शुरुआती तीन मैचों में हार का सामना करने के बाद श्रीलंका ने चौथे मैच में मेहमान अफ्रीकी टीम को रोमांचक मुकाबले में तीन रन के अंतर से हराया। इस मैच में श्रीलंका की ओर से दासुन शनाका (65) और कुसल परेरा (51) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद मेजबान टीम की ओर से सुरंगा लकमल (46/3) ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी।

डकवर्थ लुइस नियम से निकला फैसला-
इस मैच का परिणाम बारिश के कारण डकवर्थ लुइस नियम से निकाला गया। बारिश के कारण टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान श्रीलंका की टीम ने 39 ओवर में सात विकेट पर 306 रन का मजबूत स्कोर बनाया। लंका की टीम में लंबे समय बाद वापसी करने वाले दासुन शनाका ने 34 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 65 रनों की तेज पारी खेली। शनाका के अलावा तिषारा परेरा ने 45 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन की पारी खेली। उपुल थरंगा ने 36 और निरोशन डिकवेला ने 34 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिदी और ड्यूमिनी ने दो-दो जबकि एंडिले फेहलुकवायो, विलेम मुल्डर और सीरीज में अपना पहला मैच खेल केशव महाराज ने एक-एक विकेट लिए।

21 ओवर में 191 का टारगेट-
दक्षिण अफ्रीका की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो बारिश शुरू हो गई। बारिश खत्म होने के बाद मेहमान टीम को 21 ओवर में 191 रन का संसोधित लक्ष्य दिया गया, लेकिन वह नौ विकेट पर 189 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका को एक समय 10 ओवर में 69 रन चाहिए था और उसके सात विकेट शेष थे। मेहमान टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए सात रन की दरकार थी, लेकिन सुरंगा लकमल की गेंदबाजी के सामने टीम चार रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका के लिए हाशिम अमला ने सर्वाधिक 40, ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने 38 और कप्तान तथा विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 23 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से लकमल के अलावा तिसारा परेरा ने दो जबकि अकिला धनंजय, दासुन शनाका और धनंजय डी सिल्वा ने एक-एक विकेट लिए।

हार के क्रम को तोड़ा-
इस मैच में मिली जीत का साथ ही श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार 11 मैचों में हारने के क्रम को तोड़ दिया। बता दें कि इन दोनों टीमों के बीच पिछले 11 एकदिवसीय मुकाबलों में अफ्रीकी टीम ने हर बार जीत हासिल की थी। इस जीत के साथ लंका के क्रिकेटरों का मनोबल बढ़ेगा, लेकिन वो सीरीज पहले ही गंवा चुके है। बता दें कि इससे पहले खेले गए तीन मुकाबलों में मेहमान टीम ने हैट्रिक जीत हासिल की थी।