27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित, बोर्ड ने हेड कोच को किया सस्पेंड

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले हेड कोच चंडिका हथुरुसिंघा को सस्पेंड कर दिया है।

2 min read
Google source verification
Dimuth Karunaratne

कोलंबो।न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। 22 सदस्यीय टीम में दिमुथ करुणारत्ने को ही कप्तान नियुक्त किया गया है। श्रीलंकाई टीम अपने घर में 14 अगस्त से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज करेगी। श्रीलंका की टीम में जो नया चेहरा है वो ओशाडा फर्नाडो और कुशल मेंडिस हैं। ये दोनों उस श्रीलंकाई टीम का हिस्सा थे जिसने दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में मात दी थी और अफ्रीकी जमीन पर टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम का दर्जा हासिल किया था।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे आज, क्रिस गेल की वापसी ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

22 में से अब चुने जाएंगे 15 खिलाड़ी

जानकारी के मुताबिक, इन 22 खिलाड़ियों में से अब 15 खिलाड़ी चुने जाएंगे, जो टेस्ट सीरीज में खेलेंगे। न्यूजीलैंड ने 1984 से अभी तक श्रीलंका में 15 टेस्ट खेले हैं जिनमें से चार जीते हैं। छह में उसे हार मिली है जबकि पांच मैच ड्रॉ रहे हैं। टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैं इस समय दूसरे स्थान पर है।

एशेज सीरीज: दूसरे टेस्ट से पहले इंग्‍लैंड को एक और बड़ा झटका, एंडरसन के बाद ओली स्टोन भी चोटिल

श्रीलंकाई कोच को किया गया सस्पेंड

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाते हुए टीम के हेड कोच चंडिका हथुरुसिंघा को सस्पेंड कर दिया है। क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने कहा कि हथुरुसिंघा की स्थिति पर अंतिम फैसला किए जाने तक श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज रुमेश रत्नायके को अंतरिम कोच रहेंगे। इससे साफ है कि हथुरुसिंघा न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी टीम के कोच नहीं रहेंगे।

टीम : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, लाहिरू थिरिमाने, कुशल मेंडिस, कुशल जनिथ परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो परेरा, ओशाडा फर्नाडो, दनुष्का गुणाथिलका, शेहान जयासूर्या, चामिका कुरणारत्ने, दिरुवान परेरा, अकिला धनंजय, लसिथ इमबुलदेनिया, लक्षण संदकाना, सुरंगा लकमल, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नाड़ो, कासुन रजिथा, असिथा फर्नाडो।