
Asia Cup 2022 Srilanka vs Bangladesh: एशिया कप 2022 का पांचवां मुक़ाबला मेजबान श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेल गया। इस मैच में श्रीलंका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुक़ाबले में बांग्लादेश को 2 विकेट से हरा दिय। इसी के साथ ग्रुप बी से सुपर-4 में प्रवेश करने वाली श्रीलंका दूसरी टीम बन गई है। वहीं एशिया कप में बांग्लादेश का सफर समाप्त हो गया है।
इस जीत के बाद श्रीलंका के चमिका करुणारत्ने एक बार फिर नागिन डांस करते हुए नजर आए। उनके इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पिछले कुछ सालों में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच राइवलरी देखने को मिली है। इसकी शुरुआत 2018 निदहास ट्रॉफी के दौरा हुई थी। यह नागिन डांस भी तभी पहली बार सामने आया था।
क्या है पूरा मामला -
2018 में भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच निदहास ट्रॉफी खेली गई थी। इस दौरान भारत ने फाइनल में जगह बना ली थी और श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दूसरे फाइनलिस्ट के लिए मैच खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच गरमा गर्मी देखने को मिली। दोनों टीम के खिलाड़ी मैदान में भीड़ गए। ऐसे में इस मैच को जीतना दोनों के लिए बहुत जरूरी था। अंत में बांग्लादेश ने मैच जीत लिया और खिलाड़ियों ने मैदान पर नागिन डांस कर जीत का जश्न मनाया। अब 4 साल बाद जब श्रीलंका ने एशिया कप 2022 से बांग्लादेश को बाहर किया तो टीम के खिलाड़ी चमिका करुणारत्ने ने इसी अंदाज में जीत का जश्न मनाकर हिसाब चुकता किया।
इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने अफिफ हुसैन और मेहदी हसन मिराज़ू के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। हुसैन ने 39 और मेहदी हसन मिराज़ू ने 38 रनों की पारी खेली। वहीं श्रीलंका के लिए करुणारत्ने और हसरंगा ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज कुशल मेडिस और कप्तान दासुन शनाका ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। जिसकी मदद से श्रीलंका ने 19.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मेंडिस ने 37 गेंद पर 60 और शनाका ने 33 गेंद पर 45 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए इबादत हुसैन ने तीन और तस्कीन अहमद ने दो विकेट लिए।
Published on:
02 Sept 2022 09:28 am
