13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2023: सुपर-4 में बांग्लादेश की लगातार दूसरी हार, श्रीलंका ने 21 रन से मैच जीता

श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 257 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 48.1 ओवर में 236 रन बनाकर ढेर हो गई। बांग्लादेश के लिए तौहिद हृदॉय ने सबसे ज्यादा 97 गेंद पर एक सिक्स और 7 चौके की मदद से 82 रन बनाए।
less than 1 minute read
Google source verification
srilanka_unbeated.png

Sri lanka vs Bangladesh Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के सुपर चार का दूसरा मैच बांग्लादेश और गत चैम्पियन श्रीलंका के बीच खेल गया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने सदीरा समरविक्रमा की बेहतरीन पारी के बाद कप्तान दसून शनाका, मथीशा पाथिराना और महीश तीक्ष्णा की शानदार गेंदबाजी के चलते बांग्लादेश को 21 रन से हरा दिया है।

इस शानदार जीत के साथ श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट के फ़ाइनल में जगह बनाने की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। वहीं बांग्लादेश सुपर 4 के पहले दो मुक़ाबले हारकर लगभग बाहर हो चुका है। श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 257 रन बनाए। श्रीलंका के लिए सदीरा समरविक्रमा और कुसल मेंडिस ने अर्धशतक लगाए। समरविक्रमा ने 72 गेंद पर 93 रन और मेंडिस ने 73 गेंद में 50 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए तस्किन अहमद और हसन महमूद ने तीन -तीन विकेट झटके।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 48.1 ओवर में 236 रन बनाकर ढेर हो गई। बांग्लादेश के लिए तौहिद हृदॉय ने सबसे ज्यादा 97 गेंद पर एक सिक्स और 7 चौके की मदद से 82 रन बनाए। उनके अलावा मेहदी हसन मिराजने 29 गेंद में 28 रन और मुशफिकुर रहीम ने 48 गेंद पर 29 रनों की पारी खेली। श्रीलंका के लिए दसून शनाका, मथीशा पाथिराना और महीश तीक्ष्णा ने तीन -तीन और दुनिथ वेलालगे ने एक विकेट झटका। श्रीलंका से मिली हार के बाद अब बांग्लादेशी टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है। ससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी शिकस्त मिली थी।