24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 World cup 2022: यौन उत्पीड़न के आरोप में श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणथिलाका को सिडनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुणथिलाका को उपनगर में एक महिला के साथ कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, गुणथिलाका को रविवार सुबह इस सप्ताह की शुरूआत में रोज बे में एक 29 वर्षीय महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

2 min read
Google source verification
srilanka.png

Danushka gunathilaka arrest T20 world cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में श्रीलंका टीम का सफर समाप्त हो गया है। शनिवार को इंग्लैंड के हाथों 4 विकेट से मिली शिकस्त के बाद वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया। इस हार के बाद उन्हें एक और बड़ा झटका लगा है। रविवार रात श्रीलंका के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज दनुष्का गुणथिलाका को सिडनी पुलिस ने अचानक गिरफ्तार कर लिया।

गुणथिलाका की गिरफ्तारी से सब चौंक गए। उन्हें उपनगर में एक महिला के साथ कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, गुणथिलाका को रविवार सुबह इस सप्ताह की शुरूआत में रोज बे में एक 29 वर्षीय महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

गुणथिलाका हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पहले दौर में ही टी 20 विश्व कप से बाहर हो चुके थे। लेकिन इसके बावजूद श्रीलंका बोर्ड ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया में टीम के साथ रखा था। 31 वर्षीय, जिन्होंने आठ टेस्ट, 47 एकदिवसीय और 46 टी20 खेले हैं, हालांकि अपने अभियान के दौरान टीम के साथ रहे।

रिपोर्ट के मुताबिक, गुनाथिलाका एक महिला से कुछ दिनों तक एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए बातचीत कर रहे थे। लेकिन आगे बात मिलने जुलने पर आ गई और आरोप लगाया गया कि उन्होंने 2 नवंबर की शाम को कथित तौर पर महिला का यौन उत्पीड़न किया।"

क्रिकेटर को रविवार तड़के सिडनी के ससेक्स स्ट्रीट के एक होटल में गिरफ्तार किया गया और सिडनी सिटी पुलिस स्टेशन ले जाया गया और चार मामलों का आरोप लगाया गया। उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया गया और रविवार को एक ऑडियो-विजुअल लिंक के माध्यम से पररामट्टा जमानत अदालत में पेश होंगे। इंग्लैंड ने अपने आखिरी सुपर 12 ग्रुप 1 मैच में श्रीलंका को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।