6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्मिथ-हेड के शतक के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 469 रन, सिराज ने चार विकेट झटके

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए हैं। ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 163 रन की पारी खेली। वहीं, स्टीव स्मिथ ने 121 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए। शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए।

2 min read
Google source verification
riraaj.png

IND vs AUS World Test championship final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुक़ाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के द ओवल मैदान में खेला जा रहा है। इस हाईवोल्टेज मुक़ाबले के दूसरे दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 469 रन पर ढेर कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाए हैं।

भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पिच पर घास होने और बादल छाए रहने के कारण भारत ने यह फैसला किया था। लेकिन यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन तीन विकेट पर 327 रन बना दिये। दूसरे दिन इस स्कोर के आगे बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड का विकेट लेते हुए भारत को एक बड़ी सफलता दिलाई। सिराज ने हेड को विकेटकीपर श्रीकर भरत के हाथों कैच कराया। ट्रेविस हेड ने 174 गेंद में 163 रन बनाए। उनकी पारी में 25 चौके और एक सिक्स शामिल था। इसके तुरंत बाद मोहम्मद शमी ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने कैमरून ग्रीन को दूसरी स्लिप पर शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। ग्रीन ने सात गेंद में एक चौके की मदद से छह रन बनाए।

स्टीव स्मिथ 268 गेंद में 121 रन की शानदार पारी खेलने के बाद आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 19 चौके लगाए। शार्दुल ठाकुर ने उन्हें बोल्ड किया। 402 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का सातवां विकेट गिरा। मिचेल स्टार्क 20 गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल के सटीक थ्रो ने उन्हें पवेलियन भेजा।

453 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा। एलेक्स कैरी 69 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। कैरी ने अपनी पारी में सात चौके और एक सिक्स लगाया। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने नाथन लियोन को क्लीन बोल्ड कर भारत को नौवीं सफलता दिलाई। लियोन ने 25 गेंद में एक चौके की मदद से नौ रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए। शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिया। मिचेल स्टार्क रन आउट हुए। इस बड़े स्कोर की बराबरी करने के लिए भारत को तीसरे दिन के अंत तक बल्लेबाजी करनी होगी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग