
भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपने करियर के सबसे अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के बाद से पांड्या का एक नया अवतार देखने को मिला है। पांड्या ने इस साल की शुरुआत में क्रिकेट में वापसी के बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान सुनील गावस्कर भी पांड्या के हालिया फॉर्म से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने उनकी तुलना भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री से की है।
गावस्कर ने कहा कि हार्दिक भारत के विश्व कप जीतने में अहम रोल अदा कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने हार्दिक की तुलना रवि शास्त्री से कर दी। गावस्कर ने कहा कि हार्दिक इस टी20 विश्व कप में कुछ ऐसा ही प्रदर्शन कर सकते हैं, जैसा रवि शास्त्री ने 1985 विश्व कप में किया था। सुनील गावस्कर ने कहा, 'हां, मुझे लगता है कि हार्दिक वही कर सकते हैं, जो रवि शास्त्री ने 1985 में किया था, जहां रवि ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। कुछ अच्छे कैच भी पकड़े थे। हार्दिक पांड्या ऐसा करने में सक्षम हैं।'
रवि शास्त्री ने 1985 विश्व कप में पांच मैचों में तीन अर्धशतक लगाए थे। उनके बल्ले से कुल 182 रन निकले थे। इसके साथ ही उन्होंने आठ विकेट भी लिए थे। गावस्कर के इस बयान पर शास्त्री ने कहा "मैं पहले ही ट्वीट कर चुका हूं और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर चुका हूं कि वह खेल के इस प्रारूप में नंबर एक ऑलराउंडर है। आपको और क्या चाहिए? मैंने इसे दो हफ्ते पहले ही ट्वीट कर दिया था। इसमें जोड़ने या घटाने के लिए और क्या है? XYZ, वे जो चाहें कह सकते हैं... हर कोई अपनी राय रखने का हकदार है। मेरा विचार स्पष्ट है, जो मैंने कुछ हफ्ते पहले ही ट्वीट कर दिया था।"
गावस्कर ने पांड्या की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि हार्दिक में लीडरशिप का गुण उनकी बहुआयामी प्रतिभा का सिर्फ एक पहलू है। इसलिए वह व्हाइट बॉल क्रिकेट में रोहित शर्मा के बाद भविष्य में भारत के कप्तान हो सकते हैं। उन्होंने कहा, 'वह भारत के लिए सबसे कुशल टी20 गेंदबाज के रूप में उभरे हैं, साथ ही जिस बेहतर बल्लेबाजी स्किल की मांग रहती है बल्लेबाजी क्रम में, वह उसे भी पूरा करते हैं। साथ ही वह एक गन फील्डर है, जो अपने खेल से मैच का पांसा पलट सकता है।'
Published on:
17 Sept 2022 01:10 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
