6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से हराया, मैच में बने 500 से ज्यादा रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के सामने 278 रनों का लक्ष्य रखा। इस विशाल लक्ष्य के जवाब में मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 246 रन ही बना पाई।

2 min read
Google source verification
srh.jpg

Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians, Indian Premier league 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 8वां मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुक़ाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के सामने 278 रनों का लक्ष्य रखा। यह आईपीएल इतिहास का अबतक का सबसे बड़ा स्कोर था। इस विशाल लक्ष्य के जवाब में मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 246 रन ही बना पाई। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन तिलक वर्मा ने बनाए। वर्मा ने अर्धशतक लगाते हुए 34 गेंद पर छह सिक्स और दो चौके की मदद से 64 रन बनाए।

वर्मा के अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या ने 20 गेंद पर 24 और टिम डेविड ने 22 गेंद पर 42 रनों की पारी नाबाद खेली। दोनों ने पांचवे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाये। इनके अलावा सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 13 गेंद पर चार सिक्स और तीन चौके की मदद से 34, नमन धीर ने 14 गेंद पर 30 और रोहित शर्मा ने 12 गेंद पर 26 रनों का योगदान दिया।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस और जयदेव उनादट ने दो, वहीं शाहबाज अहमद ने एक विकेट लिया। इससे पहले हैदराबाद ने ट्रेवीस हेड, हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 277 रन बनाए।

हेड ने 24 गेंद पर तीन सिक्स और 9 चौके की मदद से 62 रन बनाए। वहीं शर्मा ने 23 गेंद पर तीन चौके और सात सिक्स की मदद से 63 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा विकेट कीपर हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंद पर चार चौके और सात सिक्स की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। वहीं एडेन मार्करम ने 28 गेंद पर दो चौके और एक सिक्स की मदद से नाबाद 42 रन का योगदान दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। मुंबई के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या, गेराल्ड कोएत्जी और पीयूष चावला ने एक - एक विकेट झटके।