नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना लंबे समय बाद एकदिवसीय क्रिकेट में वापसी करने में सफल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज में उन्हें अंबाती रायडू के स्थान पर शामिल किया गया है। यूं तो टीम की घोषणा में रैना का नाम नहीं था, लेकिन रायडू के यो-यो टेस्ट पास नहीं करने की वजह से उन्हें एकदिवसीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया। गुरुवार को हुए इस सीरीज के पहले मैच में रैना को बल्लेबाजी करने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया।