25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान क्यों नहीं आ रहे आप… सूर्या ने अफ्रीका में फैंस के सवाल का कुछ यूं दिया जवाब

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के पाकिस्‍तान नहीं जाने का मुद्दा इन दोनों देशों में ही नहीं दुनियाभर में छाया हुआ है। साउथ अफ्रीका में टी20 सीरीज खेल रही टीम इंडिया के कप्‍तान सूर्यकुमार यादव से एक फैन इसको लेकर सवाल किया तो सूर्या ने बड़े ही शांत भाव से इसका जवाब दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Nov 2024, 10:17 AM IST

Suryakumar Yadav Injured

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की भागीदारी को लेकर चल रहा गतिरोध इन दोनों देशों में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में मुद्दा बना हुआ है। जिसकी गूंज अब दक्षिण अफ्रीका में भी सुनाई दे रही है। वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम की अगुआई कर रहे सूर्यकुमार यादव से एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान फैंस ने इस मुद्दे पर काफी कठिन सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब सूर्या ने शांत स्‍वभाव से दिया। आइये आपको भी बताते हैं सूर्या ने आखिर क्‍या कहा?

सूर्यकुमार बोले- अरे भैया...

दरअसल, इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में सूर्यकुमार को फैंस के साथ घुलते-मिलते देखा जा सकता है। इसी बीच एक फैन पूछता है, “बताओ, आप चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान क्यों नहीं आ रहे हो?” इस पर सूर्या ने शांत स्‍वभाव के साथ जवाब देते हुए कहा, “अरे भैया... ये हमारे हाथ में थोड़ी है”। इस दौरान सूर्या के साथ रिंकू सिंह भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाने पर ICC को होगा भारी वित्तीय नुकसान

भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा मैच कल

बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 4 टी20 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने डरबन में पहला मैच जीता था और दक्षिण अफ्रीका ने गेकेबरहा में दूसरा मैच जीता था, जिससे भारत की लगातार 11 मैचों की जीत का सिलसिला टूट गया। अब इस सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार 13 नवंबर को खेला जाएगा।