
सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और ईशान किशन (फोटो-IANS )
Suryakumar Yadav Drop or Rested: भारतीय चयनकर्ताओं ने शनिवार को टी20 टीम का ऐलान किया। इस दौरान 2 टीम चुनी गई, जिसमें से एक टीम आयरलैंड और इंग्लैंड में टी20 सीरीज खेलेगी, जबकि दूसरी टीम एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल डिफेंड करने जाएगी। दोनों टीमों का कप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया गया, जबकि सूर्यकुमार यादव को किसी भी टीम में जगह नहीं मिली। इसके बाद सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में सनसनी मच गई और कई पूर्व क्रिकेटरों ने सवाल उठाए कि वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान को कैसे बाहर किया जा सकता है।
टीम इंडिया के पूर्व सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने बड़ा दावा किया और बताया कि सूर्यकुमार यादव को ड्रॉप नहीं किया गया, बल्कि उन्हें आराम दिया गया है। एमएसके प्रसाद का कहना है कि सूर्यकुमार यादव को निकाला नहीं गया है, क्योंकि इंग्लैंड और आयरलैंड सीरीज से जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को भी आराम दिया गया है। इसी तरह शायद सूर्यकुमार यादव को भी आराम दिया गया होगा और वह जल्द ही वापसी करेंगे।
एमएसके प्रसाद ने कहा कि आप अपने वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान को ऐसे नहीं हटा सकते, वह भी अगले ही इंटरनेशनल मैच से। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, हार्दिक पंड्या को आराम दिया गया है, इसलिए मुझे यकीन है कि सूर्यकुमार यादव को भी आराम दिया गया होगा।
उन्होंने सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत बड़े और शानदार खिलाड़ी हैं, उन्हें बाहर नहीं किया जा सकता। सिलेक्टर्स ने तीनों खिलाड़ियों को आराम दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह लंबे समय तक आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 खिलाड़ी रहे हैं। बुमराह अभी भी नंबर-1 हैं। इसीलिए तीनों को आराम देने में कोई बुराई नहीं है। मुझे यकीन है कि ये सभी जल्द ही टीम में वापस आ जाएंगे।
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव को किसी भी टीम में जगह नहीं मिली, जबकि जसप्रीत बुमराह एशियन गेम्स के लिए चुने गए स्क्वॉड में शामिल हैं। तीनों टीमों की कमान श्रेयस अय्यर को दी गई है, जबकि तीनों टीमों में आईपीएल 2026 में बल्ले से गदर मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी का भी नाम शामिल है।
इसके अलावा आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर प्रिंस यादव को जगह मिली है, जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए शानदार गेंदबाजी की थी, लेकिन एशियन गेम्स स्क्वॉड में उन्हें जगह नहीं मिली। वहीं एशियन गेम्स टीम में शिवम दुबे को शामिल किया गया है।
Published on:
07 Jun 2026 09:45 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
