9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा साल का दूसरा टी20 शतक, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20 करियर का दूसरा शतक लगाया है। उन्होंने 51 गेंद पर 11 चौके और सात सिक्स की मदद से नाबाद 111 रन बनाए। इसी के साथ एक कैलेंडर एयर में दो शतक लगाने वाले सूर्यकुमार दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

2 min read
Google source verification
surya_2nd_cen.png

Suryakumar Yadav 2nd Century: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सिरीज़ का दूसरा मुक़ाबला माउंट माउनगनुई के बे ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20 करियर का दूसरा शतक लगाया है। सूर्यकुमार ने अपनी पारी की पहली गेंद से हिटिंग स्टार्ट की और कीवी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी।

सूर्यकुमार ने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंद पर नाबाद 111 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और सात सिक्स लगाए। एक कैलेंडर एयर में दो शतक लगाने वाले सूर्यकुमार दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2018 में ऐसा किया था। इस मैच में सूर्यकुमार ने 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और उसके बाद मात्र 17 गेंद और खेलते हुए अपना शतक पूरा कर लिया।

यह भी पढ़ें: दिनेश कार्तिक ने किया खुलासा, ऋषभ पंत को इस स्थान पर खेलना चाहिए

इतना ही नहीं यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा अंतरराष्ट्रिय टी20 मैचों में खेली गई चौथी सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले इसी साल विराट कोहली ने अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ 121, रोहित शर्मा ने 2019 में श्रीलंका के खिलाफ 118 और सूर्यकुमार यादव ने खुद इंग्लैंड के खिलाफ 117 रनों की पारी खेली थी।

इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 191 रन बनाए। सूर्य के अलावा ईशान किशन ने 31 गेंद पर 36, श्रेयस अय्यर और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 13-13 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउथी ने बेहतरीन हैट्रिक लगाते हुए तीन विकेट झटके। उनके अलावा लॉकी फर्ग्यूसन ने दो और ईश सोढ़ी एक विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव का तूफानी शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को 192 रनों का लक्ष्य दिया