3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RCB के इस बल्लेबाज ने लगाई छक्कों की झड़ी, टी20 मैच में फिर पार हुआ 500 रन का आंकड़ा

Will Jacks five consecutive six: जेक ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 45 गेंद पर 7 सिक्स और 8 चौके की मदद से 96 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 213.33 का रहा। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 11वें ओवर में होलमैन को 5 सिक्स भी लगाए।

2 min read
Google source verification
jeck.png

Surrey vs Middlesex T20 Blast 2023: ग्लैंड में जारी टी20 ब्लास्ट के साउथ ग्रुप का मुक़ाबला मिडलसेक्स और सरे के बीच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज विल जैक्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में 5 सिक्स ठोक डाले। इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 500 से अधिक रन बनाए। यह टी20 ब्लास्ट के एक मैच में बनाए गए सबसे अधिक रन है।

सरे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जेक और लॉरी इवांस की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 252 रन बनाए। जेक ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 45 गेंद पर 7 सिक्स और 8 चौके की मदद से 96 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 213.33 का रहा। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 11वें ओवर में होलमैन को 5 सिक्स भी लगाए। जैक्स को 6ठां ***** लगाने के लिए आखिरी गेंद फुलटॉस के रूप में मिली थी, मगर वह उसे कनेक्ट नहीं कर पाए। होलमैन के इस ओवर से विल जैक्स ने कुल 31 रन बटोरे।

जैक्स के पास युवराज सिंह के 6 छक्कों के क्लब में शामिल होने का शानदार मौका था, मगर वह आखिरी सिक्स मारने से चूक गए। उनके साथी सलामी बल्लेबाज लॉरी इवांस ने भी 85 रनों की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 177 रन जोड़े थे। हालांकि इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद सरे को हार का सामना करना पड़ा। बता दें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जेक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) के लिए खेलते हैं।

जवाब में मिडलसेक्स ने कप्तान स्टीफन एस्किनाज़ी की 39 गेंदों पर 73 रनों की पारी की मदद से इस विशाल लक्ष्य को 4 गेंदें और 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। सरे और मिडलसेक्स दोनों टीमों ने 250 रनों का आंकड़ा पार कर इस मैच में कुल 506 रन बनाए। यह टी20 ब्लास्ट में एक मैच में बनाए गए सर्वाधिक रन है। वहीं बात वर्ल्ड क्रिकेट की करें तो यह टी20 क्रिकेट में एक मैच में बनाए गए तीसरे सर्वाधिक रन है।