29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DSP, नेता, एक्टर से लेकर बिग बॉस के घर तक, जानें कहां हैं 2007 टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले दिग्गज

भारतीय टीम पूरी तरह से बादल गई है और भारत अब भी अपने दूसरे टी20 खिताब का इंतजार कर रहा है। 2007 में भारत को चैम्पियन बनाने वाले ज़्यादातर खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं। इन में से कुछ नेता बन गए हैं, कुछ ने फिल्मों में भी अपनी किस्मत आज़माई है। तो आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में -
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 24 Sep 2022, 12:38 PM IST

world_cup_2007.png

T20 World Cup 2007: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले इस वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में हुई थी और आज ही के दिन भारत ने यह खिताब जीता था। तब से लेकर अबतक 15 साल बीत चुके हैं। भारतीय टीम पूरी तरह से बादल गई है और भारत अब भी अपने दूसरे टी20 खिताब का इंतजार कर रहा है। 2007 में भारत को चैम्पियन बनाने वाले ज़्यादातर खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं। इन में से कुछ नेता बन गए हैं, कुछ ने फिल्मों में भी अपनी किस्मत आज़माई है। तो आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में -

गौतम गंभीर -
पाकिस्तान के खिलाफ फ़ाइनल मुक़ाबले में गौतम गंभीर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 75 रनों की पारी खेली थी। भारत को यह टूर्नामेंट जिताने में उनका बहुत बड़ा योगदान था। 2018 में गंभीर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। गंभीर इस समय भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता है और पूर्व दिल्ली लोकसभा से सांसद भी हैं। इसके अलावा गंभीर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम लखनऊ के मेंटर होने के साथ कमेंट्री भी करते हैं।

जोगिंदर शर्मा -
फ़ाइनल मुक़ाबले में आखिरी ओवर फेंकने वाले जोगिंदर शर्मा को कौन नहीं जनता। फ़ाइनल में उन्होंने 3.3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिये थे। वर्ल्ड कप के बाद शर्मा को भारतीय टीम से ज्यादा मौके नहीं मिले। आईपीएल में वे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए नज़र आए थे। लेकिन वह भी कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाये। जोगिंदर अब हरियाणा पुलिस में डीएसपी की पोस्ट में है।

हरभजन सिंह -
भारत के सबसे सफल स्पिन गेंदबाजों में से एक हरभजन सिंह ने 2007 के बाद भारत के लिए 2011 वनडे वर्ल्ड कप भी जीता। 2007 के फ़ाइनल में हरभजन ने 3 ओवर में 36 रन दिये थे। भज्जी को मिस्बाह उल हक़ ने जमकर पीटा था। भज्जी अब आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्य सभा सांसद हैं और साथ ही कमेंटेटर भी हैं। हरभजन ने एक फिल्म में एक्टिंग भी की है।

एस श्रीसंत -
श्रीसंत ने फाइनल में एक विकेट लिया था। उन्होंने मिस्बाह उल हक का विनिंग कैच लपका था। 2013 में उनपर आईपीएल फिक्सिंग में शामिल होने का आरोप लगा। इसकी वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा। वह बिग बॉस में भी नजर आए। इसके अलावा दक्षिण भारत की कुछ फिल्मों में वे एक्टिंग भी करते नज़र आए थे।

इरफान पठान -
इरफान पठान भारत के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में से एक हैं। इरफान ने फ़ाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके थे। पठन को उनके इस प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया था। उन्होंने अफदीरी, मलिक और यासिर अराफात का विकेट लिया था। वह लीजेंड्स लीग में खेलने के साथ ही कमेंट्री भी करते हैं। इसके अलावा पठान एक फिल्म में भी काम कर रहे हैं। वह जल्द रिलीज होने वाली है।