2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 World Cup : सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ सकता है भारत, जानें पूरा गणित

T20 World Cup 2022 : बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद अब भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो गई है। सेमीफाइनल के गणित पर नजर डालें तो भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से हो सकता है। बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम ने ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2019 के सेमीफाइनल मैच में भारत को हराया था।

2 min read
Google source verification
t20-world-cup-2022-india-could-face-new-zealand-in-semi-final.jpg

सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ सकता है भारत, जानें पूरा गणित।

t20 world cup 2022 : टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 रन से जीत दर्ज की है। केएल राहुल और विराट कोहली के शानदार अर्धशतक की मदद से भारत ने सेमीफाइनल की राह आसान बना ली है। अब सबकी निगाहें सेमीफाइनल पर टिकी हैं कि आखिर भारत का मुकाबला किस टीम से होगा। सेमीफाइनल के गणित पर नजर डालें तो भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से हो सकता है। बता दें कि यह न्यूजीलैंड की केन विलियमसन की कप्तानी वाली वही टीम है, जिसने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2019 के सेमीफाइनल मैच में भारत को करारी शिकस्त देकर करोड़ों लोगों के दिल तोड़ दिए थे।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के तहत होने वाले सेमीफाइनल मैच के गणित की बात करें तो ग्रुप-2 के दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम का मुकाबला ग्रुप-1 में टॉपर पर रहने वाली टीम से होगा। भारत अगर ग्रुप-2 के आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को हरा दे तो उसके 8 पॉइंट्स होंगे। इसी ग्रुप में साउथ अफ्रीका बचे हुए दोनों मैच जीतती है तो उसके कुल 9 पॉइंट्स हो जाएंगे। इस तरह टीम इंडिया ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में क्वालीफाई करेगी। वहीं, अगर ग्रुप-1 की बात करें तो न्यूजीलैंड के टॉप पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के अधिक चांस हैं। ऐसे में टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड से हो सकती है।

अब अगले मैच पर फोकस

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 रन से शिकस्त दी है। एडिलेड में बुधवार को भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 184 रन बनाए थे। वर्षा बाधित मैच में बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन बांग्लादेश की टीम 6 विकेट पर 145 रन ही बना पाई। भारत अब जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले अगले मैच पर फोकस कर रही है।

फॉर्म में लौटे केएल राहुल

भारत के लिए केएल राहुल का बल्ला नहीं चलना परेशानी का सबब बना हुआ था। इसलिए बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच में सबकी नजर केएल राहुल पर थी। कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद एक बार फिर केएल राहुल ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली। राहुल ने महज 31 गेंद में 50 रन बनाए। राहुल ने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 गेंद पर 67 रन की साझेदारी की, जिसके चलते भारतीय टीम बांग्लादेश को 185 रन का लक्ष्य दे सकी।

यह भी पढ़े - कप्तान रोहित ने खूब दिए मौके, अब टीम इंडिया से बाहर होगा ये दिग्गज खिलाड़ी

टी20 में कोहली का जलवा

विराट कोहली का टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन जारी है। पहले तीन मैचों में 156 रन बनाने वाले कोहली का चौथे मैच में भी जलवा देखने को मिला। कोहली 44 गेंद पर 64 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने भी बांग्लादेश के खिलाफ अपने अंदाज में 15 गेंद में 30 रन ठोके।

यह भी पढ़े - सूर्यकुमार बने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज, पाकिस्तान के रिजवान से छीना ताज

Story Loader