टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। जसप्रीत बुमराह इंजरी के कारण टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए है। कमर में दर्द के चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टी-20 मैच बुमराह नहीं खेले थे। अब खबर सामने आई है कि उन्हें बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ है और उन्हें सर्जरी की जरूरत है। बुमराह पहले भी इस चोट से गुजर चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बुमराह को सही होने में करीब छह महीनों का समय लगेगा। बुमराह इंजरी की वजह से एशिया कप से बाहर हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने वापसी की थी लेकिन दो ही मैच खेले। खैर अब वो बाहर हो गए है तो उनकी जगह कौन लेगा ये सबसे बड़ा सवाल है। इन दो खिलाड़ियों की किस्मत अब खुल सकती है।