
T20 World Cup 2024 Ticket Booking: वेस्टइंडीज और यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (USA) में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। आईसीसी ने टिकट विंडो मात्र 7 छह दिनों के लिए खोला है। यानोई टिकट सिर्फ 7 फरवरी 2024 तक की बुक की जा सकेंगी। गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप इस साल 1 से 29 जून के बीच वेस्टइंडीज और अमेरिका के 9 शहरों में आयोजित किया जाएगा।
एक व्यक्ति को मिलेंगे मात्र 6 टिकट -
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के मुताबिक, इस बार टिकटों की बिक्री पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नहीं दिए जा रहे हैं। टिकट बुक करने के लिए फैंस को टी20 वर्ल्ड कप की आधिकारिक साइट पर जाना होगा। t20worldcup.com वेबसाइट पर जाकर 7 फरवरी तक टिकट बुक की जा सकती है। एक व्यक्ति को अधिकतम 6 टिकट ही बुक करने की इजाज़त है।
2.60 लाख से ज्यादा टिकट जारी किए -
ग्रुप स्टेज, सुपर-8 और सेमीफाइनल तक के लिए 2.60 लाख से ज्यादा टिकट जारी किए गए हैं। हर टिकट की कीमत उसकी कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग है। टिकट 25 यूएस डॉलर और उससे कम कीमत पर उपलब्ध हैं। वर्ल्ड कप की सबसे सस्ती टिकट 6 यूएस डॉलर भारतीय मुद्रा के अनुसार करीब 500 रुपये से शुरू है।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 20 टीमें भाग लेंगी। सभी टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया है। 29 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इतने मैच पहली बार खेले जाएंगे। 1 से 18 जून तक ग्रुप स्टेज के 40 मैच होंगे। हर ग्रुप की टीमें आपस में एक-एक मैच खेलेंगी। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें अगले चरण में जगह बनाएंगी।
19 से 24 जून तक सुपर-8 के 12 मुकाबले खेले जाएंगे। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें यहां भाग लेंगी। कुल आठ टीमें आपस में एक-एक मैच खेलेंगी। यहां से शीर्ष चार टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी। 26 जून को गयाना में पहला सेमीफाइनल और 27 जून को त्रिनिदाद में दूसरा सेमीफाइनल मैच होगा। इसके बाद दोनों सेमीफाइनल के विजेताओं के बीच 29 जून को बारबाडोस में फाइनल मैच खेला जाएगा।
Updated on:
02 Feb 2024 08:23 am
Published on:
02 Feb 2024 08:23 am
