7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 वर्ल्ड कप के वो सुपरस्टार्स जिनके नाम से ज्यादा उनके कारनामों ने मचाया शोर, दुनिया कर रही गुणगान!

T20 World Cup 2026 Top Performers: इस टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, तो इंग्लैंड के जैकब बेथल ने सेमीफाइनल में मचाई तबाही। जानें कौन हैं इस वर्ल्ड कप के वो 7 खिलाड़ी जिन्होंने पूरी दुनिया को दंग कर दिया।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Mar 07, 2026

T20 World Cup 2026 Emerging Stars Sahibzada Farhan vs Virat Kohli record Jacob Bethell fastest 50 vs India Shadley van Schalkwyk leading wicket taker Usman Tariq mysterious bowling action Brian Bennett vs India 97 runs Most runs T20 World Cup 2026 list Most wickets T20 World Cup 2026 , t20 world cup 2026 top 7 emerging players records sahibzada farhan jacob bethell

साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान), ब्रायन बेनेट (जिम्बाब्वे), जैकब बेथल (इंग्लैंड), टिम सीफर्ट (न्यूजीलैंड), शैडली वान शल्कविक (USA), उस्मान तारिक (पाकिस्तान), माइकल लीस्क (स्कॉटलैंड) (photo - IANS)

T20 World Cup 2026 Most Runs and Wickets Stats: इस टी20 वर्ल्ड कप में उभरे ये चैंपियन खिलाड़ी, जो अपनी टीम का मजबूत सहारा बने और साथ ही अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया। बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, इन 7 सितारों ने 'मोस्ट विकेट्स' और 'मोस्ट रन्स' की लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है।

साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) - रन मशीन

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान इस टूर्नामेंट के सबसे बड़े बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने 7 मैचों में 383 रन बनाकर विराट कोहली का एक सीजन में सबसे ज्यादा रनों (319) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 76.60 की औसत और 160.25 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने नामीबिया और श्रीलंका के खिलाफ दो शतक जड़े। वह टी20 वर्ल्ड कप के एक ही एडिशन में 2 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

ब्रायन बेनेट (जिम्बाब्वे) - जिम्बाब्वे का उभरता शेर

22 साल के ब्रायन बेनेट इस वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी पहेली साबित हुए हैं। उन्होंने भारत जैसे मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ महज 59 गेंदों में 97 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर तहलका मचा दिया। बेनेट ने 6 मैचों में 146.00 की बेमिसाल औसत से 292 रन बनाए हैं। शुरुआती तीन मैचों में नॉट आउट रहने वाले बेनेट ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से साबित कर दिया कि वह आने वाले समय के सुपरस्टार हैं।

जैकब बेथल (इंग्लैंड) - सेमीफाइनल का तूफान

इंग्लैंड के जैकब बेथल ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में वह कर दिखाया जो नामुमकिन लग रहा था। उन्होंने महज 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इंग्लैंड के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया और फिर 105 रनों की यादगार पारी खेली। यह टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। 8 मैचों में 280 रन बनाने वाले बेथल ने बुमराह और चक्रवर्ती जैसे गेंदबाजों के खिलाफ निडर होकर बल्लेबाजी की।

टिम सीफर्ट (न्यूजीलैंड) - कीवी टीम की ताकत

न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचाने में टिम सीफर्ट का बहुत बड़ा हाथ रहा है। सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने फिन एलन के साथ मिलकर महज 9.1 ओवर में 117 रनों की साझेदारी की, जिसने मैच एकतरफा कर दिया। सीफर्ट ने 7 मैचों में 274 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 161.18 का रहा है। ईडन गार्डन्स में उनकी बल्लेबाजी ने दिखा दिया कि क्यों वह इस फॉर्मेट के सबसे खतरनाक ओपनर्स में से एक हैं।

शैडली वान शल्कविक (USA) - सबसे सफल गेंदबाज

37 साल की उम्र में USA के शैडली वान शल्कविक ने इस वर्ल्ड कप में गेंदबाजी की नई कहानी लिखी है। वह 13 विकेट के साथ टूर्नामेंट के लीडिंग विकेट-टेकर हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 4/25 का शानदार स्पैल डाला और भारत के खिलाफ एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर सबको हैरान कर दिया। 2024 में एक भी विकेट न ले पाने वाले शैडली आज 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

उस्मान तारिक (पाकिस्तान) - रहस्यमयी स्पिनर

पाकिस्तान के 28 वर्षीय उस्मान तारिक अपने अनोखे "स्टॉप एंड पॉज" बॉलिंग एक्शन के कारण इस वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी चर्चा रहे हैं। उन्होंने अपनी रहस्यमयी स्पिन से बल्लेबाजों को खूब छकाया और टूर्नामेंट में 18 विकेट (28 फरवरी तक के आंकड़े) अपने नाम किए। नामीबिया के खिलाफ 4/16 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। वसीम अक्रम और शाहिद अफरीदी जैसे दिग्गजों ने भी उनकी इस अनोखी प्रतिभा की जमकर तारीफ की है।

माइकल लीस्क (स्कॉटलैंड) - मैच जिताऊ ऑलराउंडर

स्कॉटलैंड के माइकल लीस्क ने एक परफेक्ट ऑलराउंडर की भूमिका निभाई है। इटली के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 5 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाए और फिर 4/17 विकेट लेकर स्कॉटलैंड को ऐतिहासिक जीत दिलाई। 4 मैचों में 13.56 की शानदार औसत से 9 विकेट लेने वाले लीस्क ने लोअर-ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाजी और विकेट टेकिंग गेंदबाजी से स्कॉटलैंड को ग्रुप स्टेज में बड़ी सफलता दिलाई।