17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, ये टीम भी नहीं चाहती कि जिम्बाब्वे जीते, एक मैच से टीकी हैं दो टीमों की उम्मीदें

जिम्बाब्वे को सुपर 8 में पहुंचने के लिए एक अंक की जरूरत है, क्योंकि जिम्बाब्वे हारता है, तो आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया की राह आसान हो जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Feb 17, 2026

जिम्बाब्वे मैच (IANS)

जिम्बाब्वे के पास सुपर 8 में पहुंचने का सुनहरा मौका है, लेकिन यह पूरी तरह से लास्ट दो मैचों पर निर्भर करेगा। फिलहाल, जिम्बाब्वे को सुपर 8 में प्रवेश करने के लिए सिर्फ एक अंक की जरूरत है। यानी अगर जिम्बाब्वे का एक मैच भी ड्रॉ हो जाता है और एक मैच में हार का सामना करना पड़ता है, तो भी वह सुपर 8 में जगह बना लेगा।

आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे की हार के इंतजार

अब जिम्बाब्वे के इन दो मैचों का असर सिर्फ उसकी टीम पर ही नहीं, बल्कि आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर भी होगा। आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही इस समय जिम्बाब्वे की हार के इंतजार में हैं। अगर जिम्बाब्वे को आयरलैंड बड़े अंतर से हरा देती है, तो ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें भी बनी रहेंगी।

आयरलैंड की हार से ऑस्ट्रेलिया की सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदें खत्म

अगर आयरलैंड इस मुकाबले में हार जाती है, तो आयरलैंड के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया की सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो जाएंगी। ऐसे में आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों की दुआ यही होगी कि जिम्बाब्वे दोनों मैच हार जाए। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जिम्बाब्वे इन दो मैचों में किस तरह की रणनीति अपनाता है और सुपर 8 में जगह बनाने में सफल होता है या नहीं।