लेकिन रोहित ने अब साफ कर दिया है कि ऐसी कोई मीटिंग नहीं हुई है। रोहित ने माइकल वॉन और एडम गिलक्रिस्ट के साथ एक पॉडकास्ट में कहा, मैं किसी से भी नहीं मिला। अजित अगरकर दुबई में कहीं हैं और गोल्फ खेल रहे हैं। द्रविड़ बेंगलुरु में अपने बच्चों को खेलते हुए देख रहे हैं। द्रविड़ मुंबई आए थे, लेकिन वह बस अपने बेटे को सीसीआई में लाल मिट्टी की विकेट पर खिलाने लाए थे। ईमानदारी से कहूं तो हम नहीं मिले। मुझे लगता है कि मौजूदा समय में जब तक आप मुझसे, अगरकर, द्रविड़ या बीसीसीआई के किसी अधिकारी से कैमरे के सामने कुछ ना सुन लें तब तक उस बात को फेक न्यूज ही मानें।'