भज्जी और रैना ने भी अपने गुरु को किया याद
तेंदुलकर की ही तरह उनके अच्छे दोस्त हरभजन सिंह और सुरेश रैना ने भी ट्वीट कर अपने गुरुओं को याद किया है । आपको बता दें जहां हरभजन सिंह ने क्रिकेट को ही अपना गुरु बताया है तो रैना ने स्पोर्ट्स को अपना गुरु माना है।हरभजन ने कहा है की " क्रिकेट ने मुझे जिंदगी की हर एक बारीकी सिखाई है ।क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं क्रिकेट एक शिक्षक जैसा है । जब आपक क्रिकेट खेलते हैं तो सीखते हैं, मैंने जिंदगी के कई उतार-चढ़ाव और मुश्किल पलों को क्रिकेट से ही जीता है । वही सुरेश रैना ने कहा की " परिस्थितियों से लड़ना, फिट रहना... मैंने खेल से बहुत कुछ सीखा है और यह मेरे सबसे महान शिक्षकों में से एक रहा है।इसके साथ ही उन्होंने अपने फ़ॉलोअर्स से भी सवाल किये की उन्हें खेल ने क्या सिखाया है । जवाब आपको रोमांचक उपहार वाउचर जीत सकता है ।