IND vs WI: वेस्टइंडीज की पारी 181 रन पर सिमटी, भारत ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड
बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ने यहां सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को वेस्टइंडीज को पहली पारी में 181 रनों पर ही समेट दिया।
IND vs WI: वेस्टइंडीज की पारी 181 रन पर सिमटी, भारत ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को राजकोट में चल रहे पहले टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन 181 रन पर ऑल आउट कर दिया है। भारत ने 468 रनों की लीड के साथ वेस्टइंडीज को फॉलो ऑन खेलने के लिए मजबूर किया है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पृथ्वी शॉ(134), कप्तान विराट कोहली(139) और रविंद्र जडेजा(100) के शतकों की बदौलत 9 विकेट के नुक्सान पर 649 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में पहली पारी में वेस्टइंडीज रविचंद्रन अश्विन के 4 विकेट के सामने केवल 181 रन ही बना सकी। विशाल स्कोर बना वपक्षी टीम को सस्ते में आउट कर भारतीय टीम ने बनाए ये 3 बड़े रिकॉर्ड-
1. 2016 के बाद किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा बार फॉलो ऑन देने का रिकॉर्ड-
5 बार भारत 3 बार इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका 1 बार पाकिस्तान 0 बार अन्य टीम