क्रिकेट

सेलेक्टर्स से गया ब्‍लंडर… चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की नैया डुबो सकती है ये बड़ी गलती

India 5 Spinners Strategy for Champions Trophy: टीम इंडिया के सेलेक्‍टर्स ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्‍यीय स्‍क्‍वॉड में 5 स्पिनर कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को जगह दी है। जबकि दुबई की पिच को देखते हुए यहां भारत से खेलने वाली सभी टीमों ने तेज गेंदबाजों को तरजीह दी है।

2 min read

India 5 Spinners Strategy for Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से दुबई में करेगी। पाकिस्‍तान में सुरक्षा संबंधी कारणों के चलते हाईब्रिड मॉडल पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारत दुबई में ही खेलेगा। इस मेगा इंवेट के लिए भारत की अंतिम स्‍क्‍वॉड का ऐलान कर दिया गया है। सेलेक्‍टर्स ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जो 15 सदस्‍यीय स्‍क्‍वॉड चुना है। अब उस पर सवाल उठने लगे हैं। टीम में 5 स्पिनर कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को जगह दी गई है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि जहां तेज गेंदबाजों को ज्‍यादा मदद मिलती है, वहां के लिए टीम में इतने स्पिनर भरने की जरुरत क्‍या थी? कहीं सेलेक्‍टर्स से बड़ी चूक तो नहीं हो गई है?

अनुभवी पेसर मोहम्मद सिराज को जगह नहीं

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जसप्रीत बुमराह की जगह पेस ऑलराउंडर हर्षित राणा को चुना गया है। वहीं, उनसे कहीं अधिक अनुभवी पेसर मोहम्मद सिराज को यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे के साथ रिजर्व में डाल दिया गया है, जो टीम के साथ नहीं जाएंगे। तमाम लोगों का मानना है कि दुबई मैचों को देखते हुए सिराज का टीम में शामिल न कर सेलेक्‍टर्स ने गलती कर दी है, जिसका खामियाजा टीम को उठाना पड़ सकता है।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां स्पिनरों के मुकाबले तेज गेंदबाजों को ज्‍यादा मदद मिलती है। तेज गेंदबाज यहां नई गेंद से मूवमेंट हासिल करते हैं, जिससे स्विंग मिलती है। हालांकि, एक बार बल्लेबाज जम जाएं तो स्ट्रोक खेलना आसान हो जाता है। यहां 2009 के बाद से 58 वनडे खेले गए। इस दौरान तेज गेंदबाजों ने पांच से कम की इकॉनमी से 466 विकेट निकाले हैं। वहीं, स्पिनरों ने 4.2 की इकॉनमी से 334 विकेट चटकाए हैं।

भारत को छोड़कर सभी टीमों में अधिक पेसर

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए में भारत के साथ पाकिस्‍तान, न्‍यूजीलैंड और बांग्‍लादेश की टीम है। दुबई में मैचों को देखते हुए भारत को छोड़कर इस ग्रुप में शामिल पाकिस्‍तान समेत सभी टीमों ने चार-चार तेज गेंदबाजों को चुना है। वहीं, भारतीय टीम में हर्षित राणा समेत तीन विशेषज्ञ पेसर्स को जगह दी गई है, जो इस प्रकार है-

बांग्‍लादेश- तस्‍कीन अहमद, मुस्‍तफिजुर रहमान, नाहिद राणा, तंजीद हसन।

पाकिस्‍तान- हारिस राऊफ, मोम्‍मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।

न्‍यूजीलैंड- विलियम ओरोर्के, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन सियर्स, मैट हेनरी।

भारत- मोहम्‍मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

Also Read
View All
’12 महीनों में दूसरी बार…. ‘, पूर्व भारतीय ओपनर ने संजू सैमसन के आउट होने के तरीके पर साधा निशाना

वर्ल्ड कप में आप चांस नहीं ले सकते… गावस्कर बोले- संजू की जगह इस खिलाड़ी को बनाएं अभिषेक का ओपनिंग पार्टनर

PAK vs AUS: पाकिस्तानी गेंदबाज की ‘भट्टा’ बॉलिंग से नाराज़ हुए कैमरन ग्रीन, आउट होने के बाद गुस्से में किया ऐसा इशारा, देखें Video

T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए बांग्लादेश ने खिलाड़ियों को खुश करने के लिए किया नए टूर्नामेंट का ऐलान

भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले में छक्कों की बारिश के साथ बना T20i इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा मैच टोटल, ध्वस्त हुए ये 10 बड़े रिकॉर्ड

अगली खबर