7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय चयनकर्ताओं ने एक साथ काटा 2 कप्तानों का पत्ता, सूर्यकुमार के साथ ऋतुराज गायकवाड़ भी बाहर

Team India Squad For Asian Games 2026: 2022 एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता था और तब कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ थे। इस बार ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में भी जगह नहीं मिली है।

2 min read
Google source verification
Team india With T20 World Cup 2026 Trophy

वर्ल्डकप की ट्रॉफी के साथ सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया (फोटो- IANS)

Ruturaj Gaikwad Drop From T20 Squad: शनिवार को भारतीय चयनकर्ताओं के एक फैसले से क्रिकेट जगत में सनसनी मच गई। टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी पद से हटा दिया गया और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंप दी गई। अजित अगरकर की अगुवाई में चयनकर्ताओं ने तीन दौरों के लिए टीम का ऐलान किया। पहला दौरा आयरलैंड का होगा, जहां भारतीय टीम 26 और 28 जून को दो टी20 मैच खेलेगी। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड रवाना होगी, जहां पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। सितंबर की शुरुआत में भारतीय टीम जापान जाएगी, जहां उसे एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल डिफेंड करना है।

2022 एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता था और तब कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ थे। इस बार ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में भी जगह नहीं मिली है। इस तरह चयनकर्ताओं ने न सिर्फ सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया, बल्कि ऋतुराज गायकवाड़ का भी पत्ता साफ कर दिया। गायकवाड़ की कप्तानी में भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता था, लेकिन उन्हें इस बार टीम में जगह नहीं मिली।

इस बार चुनी गई मजबूत टीम

हालांकि पिछली बार जो एशियन गेम्स के लिए टीम चुनी गई थी, उसमें ज्यादातर वे खिलाड़ी थे जो टीम इंडिया में जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इस बार टीम इंडिया में वे खिलाड़ी शामिल हैं जो भारत को खिताब जिता सकते हैं और भारतीय टीम के लिए चैंपियन खिलाड़ी रहे हैं। इसकी वजह यह है कि इस बार पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश भी मजबूत टीम भेजने की कोशिश करेंगे।

तिलक-अर्शदीप इस बार भी टीम में

आपको बता दें कि पिछली बार एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ थे और टीम में यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे और प्रभसिमरन सिंह शामिल थे। इसके अलावा वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, साई सुदर्शन, यश ठाकुर और साई किशोर स्टैंडबाय खिलाड़ियों के तौर पर चुने गए थे।

इस बार जो एशियन गेम्स के लिए टीम चुनी गई है, उसमें ना प्रभसिमरन सिंह हैं, ना ऋतुराज गायकवाड़ और ना ही मुकेश कुमार। इसके अलावा जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, शाहबाज अहमद, आवेश खान, शिवम मावी, यशस्वी जायसवाल और राहुल त्रिपाठी भी टीम में शामिल नहीं हैं।

एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया

क्रमांकखिलाड़ीभूमिका
1श्रेयस अय्यरकप्तान
2तिलक वर्माउपकप्तान
3रवि बिश्नोईगेंदबाज
4अभिषेक शर्माऑलराउंडर
5नितीश कुमार रेड्डीऑलराउंडर
6जसप्रीत बुमराहतेज गेंदबाज
7संजू सैमसनविकेटकीपर
8अक्षर पटेलऑलराउंडर
9हर्षित राणातेज गेंदबाज
10ईशान किशनविकेटकीपर
11वॉशिंगटन सुंदरऑलराउंडर
12अर्शदीप सिंहतेज गेंदबाज
13शिवम दुबेऑलराउंडर
14वरुण चक्रवर्तीस्पिन गेंदबाज
15वैभव सूर्यवंशीबल्लेबाज

एशियन गेम्स 2022 की टीम इंडिया

क्रमांकखिलाड़ीभूमिका
1ऋतुराज गायकवाड़कप्तान
2यशस्वी जायसवालबल्लेबाज
3राहुल त्रिपाठीबल्लेबाज
4तिलक वर्माबल्लेबाज
5रिंकू सिंहबल्लेबाज
6जितेश शर्माविकेटकीपर
7वॉशिंगटन सुंदरऑलराउंडर
8शाहबाज अहमदऑलराउंडर
9रवि बिश्नोईस्पिन गेंदबाज
10आवेश खानतेज गेंदबाज
11अर्शदीप सिंहतेज गेंदबाज
12मुकेश कुमारतेज गेंदबाज
13शिवम मावीतेज गेंदबाज
14शिवम दुबेऑलराउंडर
15प्रभसिमरन सिंहविकेटकीपर

स्टैंडबाय खिलाड़ी

क्रमांकखिलाड़ीभूमिका
1यश ठाकुरतेज गेंदबाज
2साई किशोरस्पिन गेंदबाज
3वेंकटेश अय्यरऑलराउंडर
4दीपक हुड्डाऑलराउंडर
5साई सुदर्शनबल्लेबाज