
A man predicted MS Dhoni retirement this year because of his Jersey No 7
नई दिल्ली। भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के साथ ही भारतीय क्रिकेट के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत हो गया क्योंकि कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। क्रिकेट और धोनी के प्रशंसकों को माही का यह कदम अप्रत्याशित नजर आ रहा है और तमाम दिग्गज उनके जल्द संन्यास का ऐलान किए जाने की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि इन सबके बीच एक ऐसा शख्स भी है जो धोनी की हर हरकत पर करीबी से नजर रखे हुए था और पिछले माह सात जुलाई को उनके जन्मदिन पर ही यह घोषणा कर दी थी कि टीम इंडिया का यह दिग्गज इस वर्ष संन्यास ले लेगा।
उन शख्स के बारे में बताने से पहले आपको बता दें कि क्रिकेट की दुनिया में कई अनोखी पहल करने के साथ तमाम रिकॉर्ड बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को अंकशास्त्र (न्यूमेरोलॉजी) पर काफी भरोसा है। उनके संन्यास लेने का वक्त अप्रत्याशित नहीं है और इस फैसले के पीछे धोनी का अंकशास्त्र पर विश्वास ही है।
न्यूमेरोबे वेबसाइट के संस्थापक और अंकशास्त्री गौतम आजाद की मानें तो धोनी अंकों पर बहुत ज्यादा भरोसा करते हैं। धोनी का लकी नंबर 7 है और इसकी वजह उनका जन्मदिन 7 जुलाई 1981, उनका जर्सी नंबर 7, रांची में उनके घर का नंबर 7 जैसी महत्ववूर्ण चीजें शामिल हैं।
आजाद ने बताया कि उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर बीते 7 जुलाई 2020 को यानी महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर ही यह घोषणा कर दी थी कि माही इस वर्ष संन्यास ले सकते हैं। उन्होंने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि एमएस धोनी नंबर 7 वाले व्यक्ति हैं। वह न्यूमरोलॉजी को काफी ज्यादा मानते हैं।
गौतम आजाद ने आगे बताया कि अंकशास्त्र के मुताबिक नंबर 7 वाला व्यक्ति अपरंपरागत, सहज ज्ञानी होता है लेकिन आम व्यक्तियों की राह पर नहीं चलता है। उन्होंने धोनी के जन्मदिन पर उनके बारे में सात बातें बताई थीं। इनमें पहली () कि दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में टाइम मैग्जीन ने धोनी को 52वां (7) स्थान दिया था।
(ii). धोनी नंबर 7 का लॉकेट और जर्सी पहनते हैं। (iii), उनकी कंपनी का नाम SEVEN (7) है। (iv). वह उन्हीं तारीखों में कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हैं, जिनका जोड़ 7 आए। (v). रांची में वह जिस घर में बड़े हुए, उस घर का नंबर 7 था। (vi). क्रिकेट जगत केे पहले ऐसे कप्तान जो सात बल्लेबाजों को लेकर खेलते थे। (vii). एक मोबाइल के विज्ञापन में वह कहते हैं, ये मेरा सातवां मोबाइल है।
आजाद ने आगे लिखा, यह 7 अंक धोनी को आध्यात्मिक बनाता है और वह रांची के निकट "देवरी माता रानी" मंदिर में अक्सर जाते हैं। धोनी ने आज 40वें वर्ष में प्रवेश किया है और इसके चलते वह इस वर्ष संन्यास ले सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने धोनी को सलाह भी दी थी कि उन्हें सौदों पर हस्ताक्षर करने में सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि उसे गलत समझा जा सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य के मोर्चे पर भी अतिरिक्त सतर्क रहने की आवश्यकता है।
धोनी का अंक 7 से कितना जुड़ा हुआ है वास्ताः
View this post on InstagramThanks a lot for ur love and support throughout.from 1929 hrs consider me as Retired
A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on
Updated on:
16 Aug 2020 06:43 pm
Published on:
16 Aug 2020 04:22 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
