एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी विश्व के उन चुनिंदा 14 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने 10,000 से अधिक रन बनाए हैं। 10 हजार क्लब में पहुंचने वाले दिग्गज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara), सनथ जयसूर्या (Sanath jaysuriya) और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting), विंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा (Brian Lara), क्रिस गेल (Chris Gayle) जैसे धाकड़ बल्लेबाजों से भी वह इस मामले में एक कदम आगे हैं, कि वह विराट कोहली (Virat Kohli) के बाद सिर्फ दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 50 के अधिक की औसत से इतने रन बनाए हैं। इनमें से सबसे ऊपर विराट कोहली ने अब तक 59.33 की औसत से 11,867 रन बनाए हैं तो वहीं धोनी ने 350 मैचों में 50.57 की औसत से 10,773 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं, वह पहले खिलाड़ी हैं, जिसने 50 से अधिक की औसत से 10,000 रन बनाए।