1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय टीम के इन खिलाड़ियों ने घरवाली के साथ-साथ बाहरवाली को भी रखा अपनी लाइफ में!

इन खिलाड़ियों का निजी जीवन उनके क्रिकेट करियर से ज्यादा चर्चाओ में रहा।
3 min read
Google source verification
hasin_jahan_and_shami.jpg

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में कई खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जो अपने खेल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहे हैं। इनमें ताजा उदाहरण टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का है, जो अपने पत्नी के साथ विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं। शमी पर पत्नी के अलावा कई और महिलाओं से संबंध होने के आरोप लगे हैं। हालांकि ये बस आरोप हैं, लेकिन इंडियन क्रिकेट में कई खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने अपनी घरवाली के साथ-साथ एक बाहरवाली को भी रखा है।

ये हैं वो खिलाड़ी, जिनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों ने पकड़ा जोर

विनोद कांबली

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली अपनी क्रिकेट लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में रहे। कांबली का उनकी पत्नी के साथ गहरा विवाद रहा था। खबरों के मुताबिक, शादी के बाद विनोद कांबली का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर एक फैशन मॉडल, एंड्रिया हेविट के साथ हो गया, जिसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी नोएला लुईस को तलाक भी दे दिया। ऐसा कहते हैं कि इस दौरान एंड्रिया गर्भवती हुई और उसने एक बेटे को जन्म दिया। हालांकि इसके तुरंत बाद कांबली ने एंड्रिया से शादी कर ली।

मोहम्मद अजहरुद्दीन

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपने क्रिकेट करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए, लेकिन वो भी अपनी पर्सनल लाइफ के चलते विवादों में रहे। अजहरुद्दीन का क्रिकेट करियर भी विवादों में घिरा रहा था। इनको क्रिकेट से बैन भी कर दिया गया था। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दो शादियां की थीं और दोनों ही बार उनका तलाक हो गया। पहले तो अजहरुद्दीन ने 1987 में नौरीन से शादी की, उनके साथ दो बेटे थे। 1996 में, उन्होंने उन्हें तलाक दिया और अभिनेत्री संगीता बिजलानी से शादी की, जिनके साथ उनके विवाहेतर संबंध थे। बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा के साथ अजहर के कथित संबंध के कारण 2010 में संगीता बिजलानी से भी इनका कथित तौर पर तलाक हो गया था। इन सब के बाद भी अजहर का नाम शैनन मैरी के साथ जोड़ा गया, जो एक अमेरिकी महिला थी।

सौरव गांगुली

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली भी अपनी निजी लाइफ को लेकर एक समय के लिए विवादों में आ गए थे दरअसल, अभिनेत्री नगमा के साथ गांगुली के कथित अफेयर की अफवाहें तेजी से सामने आई थीं। हालांकि गांगुली की पत्नी डोना ने मीडिया पर नाराज होते हुए कहा था कि यह सब बकवास है, अखबार वाले हमको बदनाम करना चाहते है।

4. मुरली विजय

ये मामला बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला था। दरअसल, एक समय दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता वंजारा ने टीम इंडिया के ही खिलाड़ी मुरली विजय को डेट करना शुरू कर दिया था। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ये लव ट्रायंगल का मामला था। मुरली विजय के दिनेश कार्तिक की पत्नी के साथ संबंध में थे। दिनेश कार्तिक और निकिता ने 2007 में डेटिंग शुरू की, उस साल 21 साल के दिनेश ने अपने बचपन की दोस्त निकिता वंजारा से शादी की, लेकिन दुर्भाग्य से, 5 साल बाद चीजें खराब हो गईं और निकिता के संबंध मुरली विजय के साथ हो गए।

5. मोहम्मद शमी

ये विवाद तो एकदम ताजा है। टीम इंडिया के धुरंधर गेंदबाज मोहम्मद शमी इस वक्त कामयाबी की बुलंदियों पर हैं, लेकिन शमी के करियर को उस वक्त झटका लगा जब उनकी पत्नी हसीन जहां ने शमी पर गंभीर आरोप लगा दिए। मोहम्मद शमी के ऊपर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगे हैं। 2014 में शमी की शादी हुई थी। शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने फेसबुक वॉल पर शमी के अवैध संबंध से संबंधित व्हाट्सएप संदेश के अलावा स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किए थे। इसके अलावा भी कई सबूत उन्होंने मीडिया के सामने रखे थे। शमी के खिलाफ मामला कोर्ट में चल रहा है, जहां से उन्हें हाल ही में अरेस्ट वॉरंट भी आया था।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग