5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 18 अगस्त से वनडे सीरीज शुरू होगी। इस बार टीम इंडिया की नई टीम दौरे पर गई है। केएल राहुल टीम इंडिया के कप्तान हैं। आइए आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए है।

2 min read
Google source verification
three player most runs in  zimvind odi matches Sachin Tendulkar

लिस्ट में सचिन का नाम सबसे ऊपर

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 18 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। केएल राहुल टीम इंडिया के कप्तान होंगे। पहले शिखर धवन को टीम का कप्तान बनाया गया था लेकिन बाद में उन्हें हटा दिया गया। इस बार जिम्बाब्वे दौरे पर नई टीम गई है। सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। करीब छह साल बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे दौरा किया है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच इससे पहले कई वनडे मुकाबले हो चुके हैं। रन बनाने के मामले में देखा जाए तो सभी रिटायरमेंट ले चुके खिलाड़ी शुरूआत में है। इन बल्लेबाजों ने वनडे मैचों में धमाल मचाया था। आइए आपको बताते हैं कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन किन-किन बल्लेबाजों ने बनाए है।

1) सचिन तेंदुलकर

इस लिस्ट में सबस ऊपर सचिन तेंदुलकर का नाम है। सचिन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 92 की स्ट्राइक रेट से कुल 1377 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 49 की रही है। सचिन को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। उनके आंकड़े बहुत ही शानदार क्रिकेट में रहे हैं। दुनिया की हर टीम के खिलाफ उन्होंने रन बनाए हैं। वनडे और टेस्ट में लगभग 24 साल तक उनकी बादशाहत रही थी।



2) सौरव गांगुली


गांगुली को भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में गिना जाता है। गांगुली का क्रिकेट करियर भी शानदार रहा है। उनके आंकड़े भी सभी टीमों के खिलाफ अच्छे रहे हैं। गांगुली ने जिम्बाब्वे के खिलाफ कुल 1367 रन बनाए हैं। इस दौरान उनक औसत 43 और स्ट्राइक रेट 75 का रहा है। गांगुली क जिम्बाब्वे के खिलाफ रन बनाना बहुत ही अच्छी लगता था और ये उनके आंकड़े देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे दौरे के लिए केएल राहुल को कप्तान बनाए जाने पर पहली बार शिखर धवन ने दी अपनी प्रतिक्रिया



3) एंडी फ्लावर


अपने जमाने में एंडी फ्लावर ने क्रिकेट में बहुत नाम कमाया। जिम्बाब्वे क्रिकेट को आगे जे जाने में फ्लावर का बहुत बड़ा हाथ था। एंडी फ्लावर ने भारत के खिलाफ कुल 1298 रन बनाए। इस दौरान उनकी औसत 41 और स्ट्राइक रेट 75 रही है। कई साल पहले फ्लावर ने क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। उनका क्रिकेट करियर बहुत ही शानदार रहा और उनके आंकड़े भी अच्छे रहे।

यह भी पढ़ें-100 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं क्रिकेटर रवींद्र जडेजा