31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिम्बाब्वे दौरे के लिए केएल राहुल को कप्तान बनाए जाने पर पहली बार शिखर धवन ने दी अपनी प्रतिक्रिया

हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर शिखर धवन को कप्तानी से हटा दिया गया था। उनकी जगह अब टीम की कमान केएल राहुल के पास है। शिखर धवन ने अब केएल राहुल की वापसी और कप्तानी को लेकर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। पढ़िए धवन ने क्या खास बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 16 Aug 2022, 7:55 PM IST

ind vs zim shikhar dhawan on kl rahul return and captaincy

शिखर धवन का बड़ा बयान

भारतीय टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है। 18 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। भारतीय टीम का चयन पहले ही कर दिया गया था। टीम का कप्तान शिखर धवन को बनाया गया था। कुछ दिन पहले शिखर धवन को कप्तानी से हटा दिया गया और केएल राहुल को कप्तानी सौंप दी गई। केएल राहुल इंजरी की वजह से बाहर चल रहे थे। अब वो फिट हो गए है। 27 अगस्त से एशिया कप भी होगा। केएल राहुल का भी चयन किया गया है। इस वजह से ही उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर मौका दिया गया है। खैर शिखर धवन ने अब प्रेस कॉन्फ्रेंस में केएल राहुल की वापसी और कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कप्तानी से हटाए जाने के बाद पहली बार उन्होंने अपनी बात रखी।

केएल राहुल को कप्तान बनाए जाने पर शिखर धवन ने कहा, हमारे लिए ये अच्छी बात है कि राहुल की वापसी हो गई है। राहुल बहुत बड़े प्लेयर हैं। एशिया कप के लिहाज से ये अच्छा फैसला लिया गया है। उनके लिए ये अच्छा मौका होगा और मुझे उम्मीद है कि वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने आगे कहा, जिम्बाब्वे को हल्के में लेना गलत होगा। ये टीम इस समय अच्छा क्रिकेट खेल रही है। वैसे भी हमारा फोकस जीत के ऊपर होता है चाहे वो कैसी भी टीम हो। हमने आजतक कभी किसी टीम को हल्के में नहीं लिया। हमारा काम अच्छा क्रिकेट खेलकर जीतना है। ऐसा ही हम इस सीरीज में भी करेंगे।

यह भी पढ़ें- आयरलैंड के आलराउंडर केविन ओ ब्रायन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान



जिम्बाब्वे की टीम


रयान बर्ल, रेजिस चकाबवा (कप्तान), तनाका चिवांगा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काया, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमनी, जॉन मसारा, टोनी मुन्योंगा, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याची, सिकंदर रजा, मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड तिरिपानो।

भारतीय टीम

केएल राहुल (कप्तान) शिखर धवन (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

यह भी पढ़ें- 3 खिलाड़ी जो Asia Cup के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले सकते हैं