
किसे मिलेगा मौका?
29 जुलाई से 7 अगस्त तक टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। ये सीरीज आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर काफी महत्वपूर्ण होगी। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। टीम की कमान एक बार फिर रोहित शर्मा के हाथ में होगी। इस सीरीज के लिए केएल राहुल का चयन भी किया गया है। हालांकि अब ये बात साफ हो गई है कि वो इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। कोविड के कारण वो बाहर हो गए है। अगर राहुल टीम में रहते तो फिर रोहित के साथ वो ओपनिंग करते। अब सवाल ये खड़ा होता है कि रोहित शर्मा के साथ इस सीरीज में ओपनिंग कौन करेगा। आइए हम आपको तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो ये काम कर सकते हैं।
1) ऋषभ पंत
पंत के ऊपर इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम मैनेजमेंट ने भरोसा जताया था। रोहित के साथ वो ओपनिंग करने आए थे। अच्छी शुरूआत भी उन्होंने टीम को दिलाई थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। पंत अगर टी-20 वर्ल्ड कप तक एक ओपनर के तौर पर अच्छी शुरूआत दिला सकते हैं तो फिर आगे भी ये ही जारी रहेगा। केएल राहुल वापसी के बाद मिडिल ऑर्डर में खेल सकते हैं। पंत अभी तक टीम इंडिया के लिए 50 टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं।
2) ईशान किशन
दूसरे नंबर पर किशन का नाम सामने आता है। किशन ने हमेशा टीम इंडिया में एक ओपनर के तौर पर नजर आए है। हालांकि पिछले कुछ समय से उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा है। टी-20 में जब भी उन्हें मौका मिला उन्होंने रन बनाए। कुछ अच्छी पारियां खेलकर उन्होंने टीम इंडिया को जीत दिलाई। टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए किशन के ऊपर भरोसा वेस्टइंडीज के खिलाफ दिखाया जा सकता है। टीम इंडिया के लिए वो अभी तक 18 टी-20 मैच खेल चुके हैं।
यह भी पढ़ें- T-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले 3 खिलाड़ी
3) दीपक हुडा
हुडा को भी इस बार रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है। आयरलैंड दौरे पर वो ये काम कर चुके हैं। इस दौरान गजब की बल्लेबाजी हुडा ने की थी। टीम मैनेजमेंट इस बार कुछ बदलाव जरूर कर सकता है। ये बात लगभग तय है कि दीपक हुडा को इस बार टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जगह मिलेगी। इस लिहाज से उनका प्रयोग इस बार किया जा सकता है। टीम इंडिया के लिए वो अभी तक 6 टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं।
Published on:
27 Jul 2022 06:58 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
