14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्लैक ब्रैड पिट के नाम से फेमस है वेस्टइंडीज का यह क्रिकेटर, बनाए 650 महिलाओं से संबंध

टीनो क्रिकेट के अलावा अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर भी खूब चर्चित रहे हैं। उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'माइंड द विंडो-माई स्टोरी' में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। टीनो बेस्ट ने अपनी किताब में लिखा है कि उनकी 650 से अधिक गर्लफ्रेंड्स रह चुकी है और उन्होंने इन सब के साथ शारीरिक संबंध रहे हैं।

2 min read
Google source verification
tino.png

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर अपने आक्रमक खेल के साथ- साथ अपनी ग्लैमरस ज़िंदगी के लिए भी सुर्खियों में बने रहते हैं। हमेशा से करेबियाई क्रिकेटरों का लाइफ स्टाइल काफी चमक दमक वाला रहा है। क्रिस गेल से लेकर ड्वेन ब्रावो तक सभी खिलाड़ी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा से चर्चा में रहे हैं। इन खिलाड़ियों में ऐसा ही एक नाम तेज गेंदबाज टीनो बेस्ट का है। बेस्ट को ब्लैक ब्रैड पिट भी कहा जाता है।

टीनो क्रिकेट के अलावा अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर भी खूब चर्चित रहे हैं। उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'माइंड द विंडो-माई स्टोरी' में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। टीनो बेस्ट ने अपनी किताब में लिखा है कि उनकी 650 से अधिक गर्लफ्रेंड्स रह चुकी है और उन्होंने इन सब के साथ शारीरिक संबंध रहे हैं।

टीनो बेस्ट अपनी किताब में बताते हैं कि जब भी वह वेस्टइंडीज टीम के साथ विदेशी दौरे पर जाते थे तो वहां वह लड़कियों के साथ खूब एंजॉय करते थे। सिर्फ टीनो बेस्ट ही नहीं उनके साथ भी खिलाड़ी भी ऐसा किया करते थे। टीनो ने अपनी किताब में लिखा, 'मैं टीम के साथ विदेशी दौरे पर लड़कियों से बात करता था, उनके साथ डेट पर जाता और रात गुजारता था। मैंने ऐसा सैकड़ों लड़कियों के साथ किया। मुझे ठीक से इसका अंदाजा भी नहीं है।'

टीनो बेस्ट पार्टी और शराब के भी खूब शौकीन हैं। टीनो ने अपने किताब में लिखा, 'मुझे लगता है कि मैं गंजे सिर वाला दुनिया का सबसे सुंदर काला इंसान हूं। इसी कारण लोग में मुझे मजाक में ब्लैक प्रैड पिट भी कहते थे। मुझे लड़कियों से प्यार है और लड़कियों को मुझसे।'

टीनो को वेस्टइंडीज के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलने का मौका मिला। वह अपनी टीम के लिए 25 टेस्ट, 26 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 57 विकेट अपने नाम किए जबकि वनडे में उनके नाम 34 विकेट दर्ज है। इसके अलावा टी20 में उन्हें 6 विकेट मिला। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2003 में अपना डेब्यू किया था जबकि आखिरी मैच वह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले।