
दुबई और ओमान में चल रहे T20 वर्ल्ड कप 2021 का समापन हो चुका है| फाइनल में न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया ने हराकर ट्रॉफी अपने नाम की इस टूर्नामेंट में कई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जिन में डेविड वॉर्नर बाबर आजम जॉस बटलर का नाम शामिल है। श्रीलंका के हसारंगा ने बॉलिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 विकेट चटकाए। इस वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने। उन्होंने 8 मैचों में 16 विकेट चटकाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ बोलिंग फिगर 9 रन देकर तीन विकेट था।
टॉप-5 बल्लेबाज
1. बाबर आजम (पाकिस्तान) - पाकिस्तान के कप्तान और ओपनर बल्लेबाज बाबर आजम ने छह मैचों में सर्वाधिक 303 रन बनाए। उनका हाईएस्ट स्कोर 70 रहा। उन्होंने 60.60 के औसत से रन बनाए ।उनका स्ट्राइक रेट 126.25 रहा ।इस वर्ल्ड कप में उन्होंने 4 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया। इस टूर्नामेंट में बाबर ने 28 चौके और 5 छक्के लगाए।
2. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)- ऑस्ट्रेलिया के सबसे ओपनिंग करने वाले डेविड वॉर्नर ने सात मैचों में 289 रन बनाए। नाबाद 89 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा। उन्होंने 48.16 के औसत से बनाएं ।उनका स्ट्राइक रेट 146.70 रहा। इस टूर्नामेंट में वॉर्नर ने तीन अर्धशतक जमाए। इस बल्लेबाज के 289 रनों में कुल 32 चौके और 10 छक्के शामिल थे।
3. मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)- पाकिस्तान के तरफ से ओपनिंग करने वाले मोहम्मद रिजवान ने 6 मैचों में 281 रन बनाए। नाबाद 89 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा। इस टूर्नामेंट में उनका औसत करीब 70 का रहा। जबकि स्ट्राइक रेट 127.72 रहा। इस टूर्नामेंट में रिजवान ने तीन अर्धशतक लगाए, साथ ही में 23 चौके और 12 छक्के जड़े।
4.जोस बटलर (इंग्लैंड)- इंग्लैंड के विकेटकीपर और धाकड़ ओपनर जॉस बटलर ने इस टूर्नामेंट में अपने बल्लेबाजी से विपक्षी टीमों के छक्के छुड़ा दिए लेकिन टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई। इस सीजन बटलर ने छह मैचों में 269 रन बनाए उनका औसत 89 रहा जबकि स्ट्राइक रेट 151.12 रहा। जॉस बटलर ने इससे यान 22 चौके और 13 छक्के जड़े और उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 101 रहा।
5.चरिथ असालंका (श्रीलंका)- श्रीलंका के तरफ से खेलने वाले इस बल्लेबाज ने 6 मैचों में 231 रन बनाए। उनका औसत लगभग 46 का रहा जबकि स्ट्राइक रेट 147.13 रहा ।नाबाद 80 उनका हाईएस्ट स्कोर रहा। इस टूर्नामेंट में इस बल्लेबाज ने 23 चौके और 9 छक्के जड़े।
टॉप 5 बॉलर
1. वानिंदु हसारंगा- श्रीलंका के तरफ से खेलने वाले इस स्पिनर ने 8 मैचों में मात्र 156 रन देकर 16 विकेट अपने नाम किए उनका इकोनामी मात्र 5.2 का रहा 9 रन देकर तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर रहा। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हसारंगा ही हैं।
2. एडम जंपा -ऑस्ट्रेलिया के तरफ से खेलने वाला यह स्पिनर इस साल वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है। इन्होंने सभी मैचों में विकेट लिए हैं ।एडम जंपा ने सात मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए ।19 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर रहा।
3.शाकिब अल हसन- बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने छह मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए। 9 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ बोलिंग फिगर रहा।
4. जोश हेजलवुड- ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने इस टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी किया उन्होंने 7 मैच में 11 विकेट अपने नाम किए ।39 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर रहा।
5. एनरिक नॉर्टज़े- आईपीएल में शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए अफ्रीका के तेज गेंदबाज ने T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन किया। एनरिक ने पांच मैचों में 9 विकेट लिए ।8 रन देकर तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर रहा।
Published on:
15 Nov 2021 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
