28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला टॉप-5 प्लेयर,लिस्ट में एक भारतीय भी

दुबई और ओमान में अभी T20 वर्ल्ड कप चल रहा है। बड़े बड़े खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो बड़ी आसानी से गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने की काबिलियत रखते हैं। आइए जानते हैं उन टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अब तक T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Paritosh Shahi

Nov 06, 2021

gyle_chris.jpg

1. मार्टिन गुप्टिल- न्यूजीलैंड टीम के धाकड़ ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने अब तक 106 T20 इंटरनेशनल मैचों में 155 छक्के जड़े हैं। गुप्टिल ने 3087 रन बनाए हैं ।जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 136.65 रहा है। अपने कैरियर में गुप्टिल 2 शतक और 18 अर्धशतक जड़ चुके हैं।

2.रोहित शर्मा- हिटमैन के नाम से मशहूर भारत के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा बड़े आसानी से लंबे लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। रोहित शर्मा ने 115 मैचों में अब तक 138 छक्के जड़े हैं। रोहित शर्मा का T20 इंटरनेशनल में 2982 रन है। t20 कैरियर में उनका स्ट्राइक रेट 139.41 रहा है। 18 रन और बनाते हैं रोहित शर्मा का T20 इंटरनेशनल में तीन हजार रन पूरा हो जाएगा।

3. क्रिस गेल- वेस्टइंडीज की तरफ से खेलने वाले क्रिस गेल यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर हैं। गेल ने अब तक 74 टी20 पारियों में 122 छक्के जड़े हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 117 रहा है। सबसे ज्यादा सिक्स मारने के लिस्ट में गेल तीसरे नंबर पर आते हैं।

4.इयोन मोर्गन- एकदिवसीय और टी-20 में इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन के नाम T20 इंटरनेशनल के 103 पारियों में 119 छक्के दर्ज हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 91 रन रहा है।

5.एरोन फिंच- ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और ओपनर एरोन फिंच ने अब तक 80 T20 पारियों में 113 छक्के जड़े हैं। अपने कैरियर में एरोन फिंच ने दो शतक और 15 अर्धशतक जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 148.82 रहा है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग