
5. कामरान अकमल पाकिस्तान की तरफ से खेलने वाले कामरान अकमल 2006 से 2017 के बीच 58 T20 मैच खेले। विकेट के पीछे कामरान ने कुल 60 शिकार किये जिसमें उन्होंने 28 कैच और 32 स्टंपिंग शामिल है।
4. मुशफिकुर रहीम- बांग्लादेश की तरफ से खेलने वाले मुशफिकुर रहीम ने अब तक अपने कैरियर में कुल 99 T20 इंटरनेशनल खेले हैं। जिसमें 61 शिकार किए हैं। मुशफिकुर रहीम ने 32 कैच और 29 स्टंपिंग किए हैं। रहीम 2021 T20 वर्ल्ड कप में भी बांग्लादेश के तरफ से खेल रहे थे।
3. दिनेश रामदीन- वेस्टइंडीज के खेलने वाले दिनेश रामदीन ने अपने कैरियर में 71 T20 इंटरनेशनल खेलें। जिसमें उन्होंने कुल 63 शिकार किए। दिनेश रामदीन ने विकेट के पीछे 43 कैच और 20 स्टंपिंग किए।
2. क्विंटन डी कॉक- दक्षिण अफ्रीका के तरफ से खेलने वाले क्विंटन डी कॉक ने अब तक 61 T20 इंटरनेशनल में 64 डिस्मिसल किए हैं। जिसमें 45 कैच और 15 स्टंपिंग शामिल है। विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में क्विंटन डी कॉक दूसरे नंबर पर हैं।
1. महेंद्र सिंह धोनी- भारत के सबसे सफल कप्तान में से एक रहे महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2006 से 2019 के बीच खेले गए 98 T20 इंटरनेशनल में 91 डिस्मिसल है ।जिसमें 57 कैच और 34 स्टंपिंग शामिल है। एक मैच में सर्वाधिक 5 डिस्मिसल का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। विकेट के पीछे सर्वाधिक शिकार करने वाले में महेंद्र सिंह धोनी का नाम टॉप पर है।
Published on:
12 Nov 2021 11:28 am
