8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हेड और वॉर्नर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 388 पर ढेर हुआ ऑस्ट्रेलिया, बोल्ट-फिलिप्स को 3-3 विकेट

ऑस्ट्रेलियाई पारी 49.2 ओवर में 388 रन पर खत्म हो गई। ट्रेविस हेड ने 67 गेंद पर सबसे ज्यादा 109 रन बनाए, जबकि डेविड वॉर्नर ने 81 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट और ग्लेन फिलिप्स को तीन-तीन विकेट मिले।

2 min read
Google source verification
warner_and_head.png

Australia vs New Zealand, World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 27वां मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से न्यूजीलैंड के सामने 389 रन का टार्गेट रखा है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम जोरदार शुरुआत के बावजूद 49.2 ओवर में 388 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए चोट के बाद वापसी कर रहे ट्रेविस हेड ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। हेड ने कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए मात्र 59 गेंद पर शतक जड़ दिया। हेड ने 67 गेंद में 10 चौके और सात सिक्स की मदद से 109 रन की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का चौथा शतक था।

वहीं डेविड वॉर्नर ने 65 गेंद पर छह सिक्स और पांच चौके की मदद से 81 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के 117 गेंद में 175 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। इन दोनों की बल्लेबाजी देख ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया कम से कम 450 रन बनाएगी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया का मिडिल ऑर्डर कुछ खास नहीं कर पाया और एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए।

इन दोनों सलामी बल्लेबाजों के अलावा पिछले मैच में रिकॉर्ड शतक लगाने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने 24 गेंद में पांच चौके और दो सिक्स की मदद से 41 रन बनाए। इनके अलावा मिचेल मार्श ने 51 गेंद पर 36 रन, स्टीव स्मिथ 17 गेंद में 18 रन, जोस इंग्लिश ने 38 गेंद पर 38 रन, कप्तान पैट कमिंस ने 14 गेंद पर 37 रन और मार्नस लाबुशेन 26 गेंद पर 18 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट और ग्लेन फिलिप्स को तीन-तीन विकेट मिले। उनके अलावा मिचेल सैंटनर ने दो, मैट हेनरी और जिमी नीशम ने एक - एक विकेट लिया।