3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की ICC रैंकिंग में टॉप-15 में शामिल 2 भारतीय बल्लेबाज

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में किसी भी बल्लेबाज को अपनी रैंकिंग को टॉप-15 में बरकरार रखना बहुत मुश्किल काम होता है। कुछ ही दिग्गज बल्लेबाज ऐसा कर पाते हैं। टीम इंडिया की तरफ से भी दो ही बल्लेबाज तीनों फॉर्मेट में टॉप-15 में शामिल है।

2 min read
Google source verification
विराट कोहली को हुआ फायदा

विराट कोहली को हुआ फायदा

एशिया कप में विराट कोहली का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा था। उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक इस टूर्नामेंट में लगाया। टी-20 रैंकिंग में भी इसका फायदा उन्हें मिला और उन्होंने लंबी छलांग लगाई हैै। विराट पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे थे और इसका नुकसान उन्हें रैंकिंग्स में भी हुआ। तीनों फॉर्मेट में उनकी रैंकिंग में गिरावट आई। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में रैंकिंग को बरकरार रखना बहुत बड़ी बात होती है। बहुत कम खिलाड़ी होते हैं जिनकी रैंकिंग तीनों फॉर्मेट में टॉप-15 के अंदर होती है। एक समय था जब भारतीय क्रिकेटर्स का रैंकिंग में जलवा रहता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब सिर्फ दो ही खिलाड़ी ऐसे हैं जो तीनों फॉर्मेट में टॉप-15 में शामिल है।

1) रोहित शर्मा

रोहित शर्मा इस समय टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करते हैं। टी-20 और वनडे में उनके रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है। टेस्ट में भी पिछले कुछ सालों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। रोहित शर्मा अभी तक टीम इंडिया के लिए 45 टेस्ट, 233 वनडे और 136 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 3137, वनडे में 9376 और टी-20 में 3620 रन दर्ज हैं।

रैंकिंग की बात करें तो रोहित शर्मा की इस समय टी-20 रैंकिंग 14 है। एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ उन्होंने अर्धशतक लगाया था, जिससे उन्हें फायदा मिला था। वनडे में रोहित शर्मा की रैंकिंग 6 है। वनडे में उनका प्रदर्शन पिछले कुछ समय से खास नहीं रहा है, इस वजह से रैंकिंग में नुकसान हुआ है। इसके अलावा उनके टेस्ट रैंकिंग 9 है।

यह भी पढ़ें- एशिया कप के फाइनल में हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पर सलमान बट्ट ने खड़े किए सवाल



2) विराट कोहली

कोहली मौजूदा दौर के सबसे बड़े क्रिकेटर हैं। वनडे और टेस्ट रैंकिंग में लंबे समय तक वो नंबर वन की पोजिशन पर कायम रहे थे। साल 2020 के बाद उनके प्रदर्शन में थोड़ी गिरावट आई थी। इस वजह से रैंकिंग में भी नुकसान हुआ। विराट भारत के लिए 102 टेस्ट मैचों में 8074, 262 वनडे में 12344 और 104 टी-20 मैचों में 3584 रन बना चुके हैं। तीनों फॉर्मेट में उनका औसत 50 से ऊपर है।

एशिया कप में विराट ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस वजह से उन्हें टी-20 रैंकिंग में फायदा हुआ। 33वें स्थान से सीधे वो अब 15वें नंबर पर आ गए है। विराट की वनडे रैंकिंग 5 है। टेस्ट रैंकिंग विराट कोहली की 12 है। वनडे में बहुत नुकसान विराट कोहली को पिछले कुछ सालों में हुआ है।

यह भी पढ़ें- एशिया कप में धमाकेदार शतक जड़ने के बाद विराट कोहली को T20I रैंकिंग में हुआ फायदा

Story Loader