2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AFG : धवन और विजय के बाद अब उमेश ने छुआ ये कीर्तिमान, ऐसा करने वाले 22वे भारतीय खिलाड़ी

भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने पोर्रे किये टेस्ट क्रिकेट में होने 100 विकेट। ऐसा करने वाले 22वे भारतीय गेंदबाज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 15 Jun 2018, 1:11 PM IST

india vs Afghanistan

IND vs AFG : धवन और विजय के बाद अब उमेश ने छुआ ये कीर्तिमान, ऐसा करने वाले 22वे भारतीय खिलाड़ी

नई दिल्ली। बेंगलुरु के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे ऐतिहसिक टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने ताबतोड़ बल्लेबाजी करते हुए अफ़ग़ानिस्तान को बैकफुट में दाल दिया है। शिखर धवन (107) और मुरली विजय (105) की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने टेस्ट मैच में दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में 474 रनों का स्कोर खड़ा किया है। इस मैच में धवन और विजय ने शतक के साथ ढेरों रिकॉर्ड अपने नाम किये ऐसे में तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भी इस टेस्ट मैच में एक कीर्तिमान छुआ है।

उमेश ने अपने नाम किया ये कीर्तिमान
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अपने टेस्ट करियर के 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। उमेश ने अफगानिस्तान के को आउट कर ये कीर्तिमान होने नाम किया। उमेश टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले भारत के 22 वे और 8वे तेज गेंदबाज हैं। उमेश से पहले इस टीम में खेल रहे इशांत शर्मा, रविंद्र जडेजा और रविचंद्र अश्विन भी ऐसा कर चुके हैं। बता दें इस मैच में भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए धवन और विजय के शतक की मदद से 474 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

भारत की शानदार बल्लेबाज
भारत ने पहले दिन गुरुवार को दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट के नुकसान पर 347 रन बनाए थे। शुक्रवार को पहले सत्र में टीम ने अपने खाते में 127 रन जोड़े। पहले दिन नाबाद रहे हार्दिक पांड्या (71) और रविचंद्रन अश्विन (18) ने सातवें विकेट के लिए 35 रन जोड़े और टीम को 369 के स्कोर पर पहुंचाया। इसी स्कोर पर यामिन अहमदजाई ने अश्विन को विकेट के पीछे खड़े अफसर जजाई के हाथों कैच आउट कर भारतीय टीम को दिन का पहला झटका दिया।हार्दिक ने इसके बाद रवींद्र जडेजा (20) के साथ मिलकर 67 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और भारतीय टीम को 436 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इस साझेदारी को अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज मोहम्मद नबी ने तोड़ा। जडेजा इसी स्कोर पर नबी की गेंद पर रहमत शाह के हाथों लपके गए।

पांड्या का अर्धशतक
अफगानिस्तान के गेंदबाज वफादार ने इसके बाद पांड्या को भी ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिकने दिया और जजाई के हाथों कैच आउट करा भारतीय टीम का नौंवां विकेट भी गिरा दिया। इसके बाद उमेश ने ईशांत शर्मा (8) के साथ 10वें विकेट के लिए 34 रन जोड़े और टीम को 474 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर राशिद ने ईशांत को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेजा। ईशांत खुद को आउट नहीं मान रहे थे और इस कारण उन्होंने रिव्यू की अपील की। गेंद सीधे उनके पैर पर लगी और ऐसे में उन्हें पगबाधा करार दे दिया गया। इसके साथ ही 474 रनों के स्कोर पर भारतीय टीम के पारी का समापन हो गया। इस पारी में अफगानिस्तान के लिए अहमदजाई ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं वफादार और राशिद को दो-दो विकेट मिले। मुजीब उर-रहमान और नबी को एक-एक सफलता हासिल हुई। खबर लिखे जाने तक अफगानिस्तान ने 4 विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर हश्मतुल्लाह शहीदी (0) और असगर स्टैनिकजई (11) रन बना कर खेल रहे हैं।