26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2025 Emerging Players: इन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने मचाई धूम, गेंद-बल्ले से टीम को दिलाई जीत

IPL 2025 में कई अनकैप्ड खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

3 min read
Google source verification
IPL 2025

IPL 2025: आईपीएल एक ऐसा मंच है, जिसने भारतीय क्रिकेट को एक से बढ़कर एक प्रतिभावान युवा खिलाड़ी दिए हैं। IPL 2025 भी इससे अछूता नहीं है। मौजूदा सीजन में भी कई ऐसे युवा अनकैप्ड खिलाड़ी है, जिन्होंने अपने खेले से ना सिर्फ टीम को जीत दिलाई है बल्कि शानदार प्रदर्शन कर लोगों को दिल भी जीता है। इन खिलाड़ियों को भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी काबिलियत दिखाने का मौका नहीं मिला हो, लेकिन उन्हें जब भी अवसर मिला, उसको उन्होंने बखूबी भूनाया है। आइए IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले उन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर डालते हैं एक नजर, जिनका खेल बड़े-बड़े धुरंधरों पर भारी पड़ रहा है।

प्रियांश आर्या (पंजाब किंग्स)

DPL 2025 में 6 गेंद पर 6 छक्के लगाने वाले 24 वर्षीय लेफ्ट हैंडर बैट्समैन प्रियांश आर्या IPL के मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स की ओर से बतौर ओपनर खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक कुल 6 मैच में 36.00 की औसत और 216.00 की स्ट्राइक रेट से कुल 216 रन बनाए हैं, जिसमें एक तूफानी शतक भी शामिल है। IPL 2025 में प्रियांश आर्या उन तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने शतक ठोका है। प्रियांश आर्या का शतक पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में आया था। उस मुकाबले में उन्होंने महज 42 गेंद में 7 चौके और 9 छक्के संग शानदार 103 रन की पारी खेली थी। पंजाब किंग्स ने उन्हें IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 3.80 करोड़ रुपए में साइन किया था।

यह भी पढ़ें- PBKS vs KKR: मैच के दौरान आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और नॉर्खिया करने जा रहे थे कुछ ऐसा, अंपायर ने पकड़ा, लिया एक्शन

आशुतोष शर्मा (दिल्ली कैपिटल्स)

दिल्ली कैपिटल्स के 26 वर्षीय युवा क्रिकेटर आशुतोष शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। उनकी मैच जिताऊ पारी ने क्रिकेट के दिग्गजों को भी हैरान कर दिया है। उन्होंने 31 गेंद में 5 चौके और 5 छक्के ठोक नाबाद 66 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ सुपर जायंट्स पर एक विकेट से जीत दिलाई। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 3.80 करोड़ रुपए में टीम में शामिल किया था।

विग्नेश पुथुर ( मुंबई इंडियंस)

केरल के 24 वर्षीय लेफ्ट ऑर्म रिस्ट स्पिनर विग्नेश पुथुर ने मुंबई इंडियंस की ओर से अपने डेब्यू मैच में ही स्वप्निल प्रदर्शन किया। उन्होंने अब तक मुंबई इंडियंस की ओर से कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8.54 की इकॉनमी से कुल 6 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आया था, जहां उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।

विपराज निगम ( दिल्ली कैपिटल्स)

उत्तर प्रदेश के 20 वर्षीय विपराज निगम उभरते हुए ऑलराउंडर हैं। उन्होंने अपनी लेग स्पिन से 5 मैचों में 8.88 की इकॉनमी से कुल 7 विकेट चटकाए हैं वही, बल्लेबाजी में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। IPL 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 30 लाख में साइन किया था।

जीशान अंसारी (सनराइजर्स हैदराबाद)

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे पेसर जीशान अंसारी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाखापट्टनम में IPL डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने 3 विकेट लेकर खूब वाहवाही लूटी थी। उन्होंने अब तक 4 मैच खेल हैं और 9.40 की इकॉनमी से कुल 4 विकेट चटकाए हैं। उन्हें 40 लाख रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ा था।

यह भी पढ़ें- LSG से जुड़ा 156 किमी. की रफ्तार से गेंद फेंकने वाली खिलाड़ी, टीम में वापसी पर हुआ जोरदार स्‍वागत

दिग्वेश राठी (लखनऊ सुपर जायंट्स)

लखनऊ सुपर जायंट्स के 24 वर्षीय स्पिनर दिग्वेश राठी ने अब तक आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहली बार आईपीएल खेलते हुए 7 मैच में कुल 9 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स ने ने 30 लाख रुपए में खरीदा था।