28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनाधिकारिक टेस्ट: श्रीकर भरत के शतक, कुलदीप के अर्धशतक से कंगारुओं के खिलाफ मजबूत स्थिति में इंडिया ‘ए’

श्रीकर भरत-कुलदीप यादव के बीच आठवें विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई जिसकी मदद से भारतीय टीम कंगारुओं पर पहली इनिंग में 159 रन की बढ़त बनाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 11 Sep 2018, 11:00 AM IST

KULDEEP YADAV BATTING

अनाधिकारिक टेस्ट: श्रीकर भरत के शतक, कुलदीप के अर्धशतक से कंगारुओं के खिलाफ मजबूत स्थिति में इंडिया 'ए'

नई दिल्ली। श्रीकर भरत एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में तेजी से उभर रहे हैं, उन्होंने अलूर में चल रहे ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ मैच के तीसरे दिन शानदार शतक जड़ भरत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने कुलदीप यादव के साथ बड़ी साझेदारी की जिन्होंने महत्वपूर्ण 52 रन बनाए। भरत-कुलदीप के बीच आठवें विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई जिसकी मदद से भारतीय टीम कंगारू टीम पर पहली इनिंग के बाद 159 रन की बढ़त ले पाई। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जल्द ही अपने दो विकेट खो दिए जिसके कारण मेहमान टीम इंडिया 'ए' ने सोमवार को मैच पर मजबूत पकड़ बना ली थी।


इंडिया ए ने बनाए 505 रन-
इंडिया 'ए' के कप्तान श्रेयस अय्यर दिन में फेके गए सातवें ओवर में मिचेल मार्श की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद भरत(106) मैदान पर आए जिन्होंने शुभमन गिल(50) के साथ पांचवें विकेट के लिए 41 रन जोड़े। गिल लंच से पहले अर्धशतक बना कर आउट हुए, यह उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दूसरा पचासा था। भारतीय टीम ने दोपहर के सत्र में कृष्णप्पा गौथम(20) और दीपक चहर(6) के रूप में दो और विकेट खोए। इसके बाद कुलदीप और भरत के बीच साझेदारी हुई जिसकी बदौलत टीम का स्कोर 505 रनों तक पहुंच पाया। भरत ने 186 गेंदों में 1 सिक्स और 12 चौकों की बदौलत 106 रन बनाए। कुलदीप ने 112 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 52 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिस ट्रिमन और ऐश्टन अगर ने 3-3 विकेट झटके।


ऑस्ट्रेलिया ए की दूसरी पारी-
पहली इनिंग के बाद 159 रन पीछे चुटी ऑस्ट्रेलिया ने स्पिन गेंदबाजों को ब्लॉक करना शुरू किया। हालांकि कुर्टिस पैटर्सन 4 रन बनाकर गौथम का शिकार हुए वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज मैट रेनशॉ 19 रन बनाकर शहबाज नदीम की गेंद पर चलते बने। ट्राविस हेड 4 और पीटर हैंड्सकॉम्ब 1 रन बनाकर दिन का खेल खत्म होने पर खेल रहे थे।


मैच के पहले दो दिन, कुलदीप का पंजा-
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में मिचेल मार्श के नाबाद 113 की बदौलत 346 रनों का स्कोर खड़ा किया। इंडिया ए के लिए कुलदीप यादव ने 5 विकेट झटके और शाहबाज नदीम ने 3 विकेट झटके। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 174 रन की साझेदारी की। रविकुमार समर्थ ने 83 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 86 रनों की पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 रन बनाए, वहीं अंकित बावने ने 13 रन।