4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPCL 2023: यूपी क्रिकेट लीग में 23 अगस्त से धमाल मचाएंगे ये क्रिकेटर, 16 को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

Uttar Pradesh Cricket League 2023 : उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन इसी महीने अपनी क्रिकेट लीग शुरू करने जा रहा है। 23 अगस्त से शुरू होने वाले यूपीसीएल के पहले संस्करण में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। छह टीमों के फ्रेंचाइजी अधिकार खरीदने के लिए कंपनियां 15 अगस्त को बोली लगाएंगी।

2 min read
Google source verification
upcl-2023.jpg

UPCL 2023: यूपी क्रिकेट लीग में 23 अगस्त से धमाल मचाएंगे ये क्रिकेटर।

Uttar Pradesh Cricket League 2023 : उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन इसी महीने अपनी क्रिकेट लीग शुरू करने जा रहा है। 23 अगस्त से शुरू होने वाले यूपीसीएल के पहले संस्करण में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। छह टीमों के फ्रेंचाइजी अधिकार खरीदने के लिए कंपनियां 15 अगस्त को बोली लगाएंगी। इसके बाद 16 अगस्‍त को खिलाडि़यों की नीलामी प्रकिया होगी। 6 टीमों में कुल 90 खिलाड़ी यूपीसीएल के पहले सीजन में खेलते नजर आएंगे। उम्‍मीद है कि आपके पसंदीदा रिंकू सिंह, भुवनेश्‍वर कुमार और कुलदीप यादव जैसे दिग्‍गज भी इस लीग में धमाल मचाने उतरेंगे।


दरअसल, भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल है। सबसे पहले भारत में ही क्रिकेट लीग की आईपीएल के रूप में शुरुआत हुई थी, जिसमें देख विदेश के क्रिकेटर खेलते हैं। आईपीएल को देखते हुए अब स्‍टेट लेवल पर भी क्रिकेट लीग खेली जाती है। अब इस सूची में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का नाम भी जुड़ने जा रहा है।

16 को लगेगी खिलाड़ियों पर बोली

यूपी क्रिकेट लीग का आगाज 23 अगस्त से होगा। इससे पहले 16 अगस्‍त से खिलाड़ियों का ऑक्‍शन होगा और 15 अगस्‍त को 6 टीमों के मालिकाना हक के लिए कंपनियां बोली लगाएंगी। यूपीसीएल में टीमों के लिए बोली लगाने वाली अधिकतर मसाला कंपनियां हैं। इस लीग में आईपीएल खेल चुके कई दिग्गज क्रिकेटर भी नजर आएंगे। प्‍लेयर्स का ऑक्शन 16 अगस्त लखनऊ के एक होटल में आयोजित होगा। खिलाडि़यों का बेस प्राइस 25 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें : पृथ्वी शॉ ने उधेड़ी इंग्लिश गेंदबाजों की बखिया, सिर्फ 120 गेंदों में दोहरा शतक

तीन कैटेगरी में रखे जाएंगे खिलाड़ी

यूपीसीएल ऑक्शन में खिलाड़ियों को 3 कैटेगरी A,B और C में रखा जाएगा। A कैटेगरी में आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले प्लेयर होंगे। B कैटेगरी में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले तो C कैटेगरी में यूपी की अन्य टीमों के लिए खेल चुके खिलाड़ी होंगे। 16 अगस्त से सभी टीम अपने-अपने कैंप भी शुरू कर देंगी।

यह भी पढ़ें : World Cup 2023 में ये तूफानी बल्लेबाज बनेगा टीम इंडिया का एक्‍स फैक्‍टर