3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ranji Trophy 2024-25: उर्विल पटेल का शतक, सौराष्ट्र को पारी और 98 रन से हराकर सेमीफाइनल में गुजरात

Ranji Trophy 2024-25, Saurashtra vs Gujarat: गुजरात की 511 रन वाली पारी में उर्विल ने सबसे ज्यादा 140 रन बनाए, जिसके चलते गुजरात को 295 रनों की बढ़त हासिल हुई। उर्विल की इस पारी को जयमीत पटेल (103) और मनन हिंगराजिया (83) का सहयोग मिला।

2 min read
Google source verification

Ranji Trophy 2024-25, Saurashtra vs Gujarat: नवंबर 2024 में दूसरा सबसे तेज टी-20 शतक जड़ने वाले उर्विल पटेल ने अपना शानदार फॉर्म रेड बॉल क्रिकेट में भी जारी रखा। उनके पहले प्रथम श्रेणी शतक की बदौलत गुजरात ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में सौराष्ट्र को पारी और 98 रनों से धूल चटा दी और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में गुजरात की भिड़ंत जम्मू-कश्मीर और केरल के बीच जारी मैच के विजेता से होगा।

गुजरात की 511 रन वाली पारी में उर्विल ने सबसे ज्यादा 140 रन बनाए। इसके चलते गुजरात को 295 रन की बढ़त हासिल हुई। उर्विल की इस पारी को जयमीत पटेल (103) और मनन हिंगराजिया (83) का सहयोग मिला।

यह भी पढ़ें- Champions Trophy 2025 से पहले भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, करियर में बना चुके हैं 11,887 रन

बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित होने के बाद सौराष्ट्र ने अपनी पहली पारी में 216 रन बनाए। हालांकि सौराष्ट्र ने दूसरे दिन 78 के स्कोर पर गुजरात के तीन विकेट गिरा दिए थे, लेकिन जयमीत और हिंगराजिया ने 144 रन की साझेदारी कर गुजरात के एक बड़े स्कोर की आधारशिला रख दी।

दूसरी पारी में सौराष्ट्र की टीम महज 197 रन पर ही सिमट गई, जिसमें सबसे ज्यादा 54 रन ओपनर हार्विक देसाई ने बनाए। चेतेश्वर पुजारा ने दो पारियों में 26 और दो रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ 234 और पिछले सप्ताह असम के खिलाफ 99 रन की पारी खेली थी।

सौराष्ट्र के बाहर होने के साथ ही शेल्डन जैक्सन का करियर भी समाप्त हो गया जिन्होंने 174 पारियों में 45.80 की औसत से 7283 रन बनाए, जिसमें 21 शतक और 39 अर्द्धशतक शामिल थे। रणजी ट्रॉफी में 2019-20 का सीजन जैक्सन का सर्वश्रेष्ठ सीजन था।

यह भी पढ़ें- भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को पीछे छोड़ इस कैरेबियाई क्रिकेटर ने जीता यह ICC अवॉर्ड

सौराष्ट्र ने चौथे दिन की शुरुआत की थी तब वे 262 रनों से पीछे थे और उनके 10 विकेट शेष थे। बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ अरज़ान नगवासवाला ने तीन विकेट चटकाए जबकि प्रियजीत सिंह जडेजा ने चार बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजा। प्रियजीत सिंह जडेजा ने पुजारा का भी शिकार किया। राष्ट्रीय टीम स लौटे रवि बिश्नोई ने दूसरी पारी में दो विकेट चटकाए।

Story Loader