3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

USA vs IND: न्यूयॉर्क में चमके सूर्या और शिवम, अमेरिका को 7 विकेट से हराकर सुपर 8 में पहुंचा भारत

USA vs IND Highlights: न्यूयॉर्क के नासाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने मेजबान अमेरिका को हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की और सुपर 8 में अपना स्थान पक्का कर लिया।

2 min read
Google source verification
IND vs USA Suryakumar Yadav

USA vs IND Score Update and Highlights: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के 25वें मुकाबले में भारतीय टीम ने अमेरिका (IND vs USA T20I) को 7 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर 8 में जगह पक्की कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने 20 ओवर में 110 रन बनाए। 111 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव के शानदार अर्धशतक और शिवम दुबे के जुझारू पारी की बदौलत 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में गेंदबाजी की दौरान अर्शदीप सिंह ने 9 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

Arshdeep Singh ने दी धमाकेदार शुरुआत

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अर्शदीप सिंह ने पहले गेंद से कहर बरपाना शुरू किया और अमेरिका के सलामी बल्लेबाज शयन जहांगीर को पवेलियन की राह दिखा दी। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने एंड्रीज गॉस को चलता किया। स्टीवन टेलर के साथ मिलकर एरोन जोन्स ने थोड़ी देर भारतीय गेंदबाजों का मुकाबला किया और पावरप्ले तक कोई और नुकसान नहीं होने दिया। 8वें ओवर में इस साझेदारी को अक्षर पटेल ने तोड़ा और आज के मैच में मोनांक पटेल की जगह कप्तानी कर रहे एरोन जोन्स को आउट कर दिया।

Hardik Pandya को भी मिले 2 विकेट

12वें ओवर में स्टीवन टेलर ने भी हथियार डाल दिया और अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। नीतीश कुमार ने कोरी एंडरसन के साथ अच्छी साझेदारी की और भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। 15वें ओवर में नीतीश को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 110 रन ही बना सकी। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट हासिल किए तो हार्दिक पंड्या को 2 सफलता मिली। अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 25 रन खर्च किए और एक विकेट हासिल करने में सफल रहे।

सूर्या ने न्यूयॉर्क में जड़ा शानदार अर्धशतक

111 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब ही और विराट कोहली लगातार तीसरी बार फ्लॉप रहे और पहली गेंद पर आउट हो गए। रोहित शर्मा भी कुछ खास नहीं कर सके और सौनव नेत्रवलकर की गेंद पर हरमीत सिंह को कैच थमा बैठे। 10 रन पर 2 विकेट गिर जाने के बाद सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत ने विकेटों के गिरने के सिलसिले पर ब्रेक लगाई। पावरप्ले के बाद 8वें ओवर में पंत 18 रन बनाकर आउट हुए तो शिवम दुबे ने क्रीज पर कदम रखा। सूर्या के साथ मिलकर उन्होंने पहली पारी को संभाला और फिर बेहतरीन शॉट्स के साथ अपना मनोबल हासिल किया। सूर्या ने अपना अर्धशतक पूरा किया तो दुबे 31 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 10 गेंद पहले 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

ये भी पढ़ें: त्रिनिदाद में बोल्ट और हेनरी उड़ाएंगे स्टंप्स या रसेल और हेटमायर करेंगे छक्के चौकों की बरसात? पढ़ें पिच रिपोर्ट

Story Loader