7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बड़े भाई की तरह मुझसे बात की’, वैभव सूर्यवंशी ने किया विराट कोहली संग हुई बातचीत का खुलासा

Vaibhav Sooryavanshi on talk with Virat Kohli: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 फाइनल के बाद विराट कोहली के साथ हुई बातचीत को लेकर खुलकर बात की है। वैभव ने कहा कि उन्‍होंने बड़े भाई की तरह मुझसे बात की और बताया कि मुझे क्या करना है और किस पर फोकस करना चाहिए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 07, 2026

Vaibhav Sooryavanshi on talk with Virat Kohli

वैभव सूर्यवंशी से बात करते विराट कोहली। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/CricketCentrl)

Vaibhav Sooryavanshi on talk with Virat Kohli: वैभव सूर्यवंशी ने रविवार को आखिरकार अब जाकर खुलासा किया है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के फाइनल के बाद विराट कोहली से उनकी क्‍या बातचीत हुई थी। आरसीबी की लगातार दूसरी खिताबी जीत के बाद कोहली और सूर्यवंशी कैमरों में बातचीत करते हुए कैद हुए थे।

'ऐसा लगा जैसे कोई सपना सच हो गया हो'

कोहली के साथ अपनी बातचीत के बारे में बात करते हुए 15 साल के सूर्यवंशी ने कहा कि जब उन्हें पूर्व भारतीय कप्‍तान से बात करने का मौका मिला तो उनका सपना सच हो गया। राजस्थान रॉयल्स टीम मैनेजर रोमी भिंडर को दिए एक इंटरव्यू में सूर्यवंशी ने कहा कि मैं पहले आरसीबी का फैन था। असल में मैं विराट कोहली का बहुत बड़ा फैन हूं। जब विराट भैया ने इस तरह मेरे कंधे पर हाथ रखा और जब वह मुझसे बात कर रहे थे, तो सच में ऐसा लगा जैसे कोई सपना सच हो गया हो।

'वह मुझसे एक बड़े भाई की तरह बात कर रहे थे'

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से वह बात कर रहे थे, ऐसा नहीं लग रहा था कि वह विराट कोहली हैं। वह मुझसे एक बड़े भाई की तरह बात कर रहे थे, जिस तरह से उन्होंने चीजें समझाईं और जिस तरह से उन्होंने मुझे चीजें बताईं। उन्होंने मुझे बताया कि मुझे क्या करना है और मुझे किस पर फोकस करना चाहिए।

आरसीबी के ऑफिशियल हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो ने कोहली और सूर्यवंशी के बीच हुई बातचीत का राज खोला। सीनियर खिलाड़ी ने टीनएज सेंसेशन को अच्छा काम करते रहने और और मजबूत होते जाने की सलाह दी थी।

'एक बिहारी सब पे भारी'

कोहली ने सूर्यवंशी से कहा कि तुम्हें यहां से और भी ऊंचा जाना है। तुमने जो कुछ भी हासिल किया है, वह तुम्हारी कड़ी मेहनत और खुद पर भरोसे की वजह से है। इस बात पर ध्यान मत दो कि कौन क्या कह रहा है या कैसे कह रहा है। कोहली ने बातचीत खत्म करते हुए कहा, 'एक बिहारी सब पे भारी।'

'मैं हमेशा भगवान से प्रार्थना करता हूं'

ऑरेंज कैप जीतने के बारे में बात करते हुए, इस युवा खिलाड़ी ने कहा, 'जब भी मैं आईपीएल देखता था, तो मैं ऑरेंज कैप देखता था। मैं सोचता था कि एक बार इसे छूकर देखता हूं कि कैसा लगता है। अब जब मैंने इसे जीत लिया है, तो बहुत अच्छा लग रहा है, और इसीलिए मैं हमेशा भगवान से प्रार्थना करता हूं।'