गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी भले ही आज चर्चित नाम है, लेकिन सबसे पहले उनके अंदर छिपी प्रतिभा को पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने पहचाना था। यह वाकया बीसीसीआई के अंडर-19 वनडे चैलेंजर टूर्नामेंट का है। एक मैच में वैभव 36 रन बनाकर रनआउट हो गया। वह रोते हुए ड्रेसिंगरूम में आया। उस टूर्नामेंट में लक्ष्मण भी मौजूद थे। वे वैभव के पास आए और उसे सांत्वना देते हुए कहा, हम यहां बल्लेबाजों के सिर्फ रन देखने नहीं आए हैं, बल्कि यह देखने आए हैं कि लंबी क्रिकेट खेलने का किसमें दमखम है।